देश

शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर

नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित Sheila Dikshit का अंतिम संस्कार दोपहर निगम बोध घाट पर होगा। इससे पहले उनकी पार्थिव देह कांग्रेस कार्यलय में आम लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। स्वर्र्गीय श्रीमती दीक्षित Sheila Dikshit के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा देश के सभी बड़े नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

https://navpradesh.com/breaking-news/big-news-former-delhi-chief-minister-sheila-dikshit-dies/

पीएम मोदी एवं यूपीए के चेयर पर्सन कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी कल ही श्रीमती दीक्षित के निवास गए थे जहां उन्होंने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से मुलाकात की।

https://navpradesh.com/india/former-delhi-cm-sheela-dikshit-dies-2/

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर से दिल्ली स्व. श्रीमती दीक्षित Sheila Dikshit के अंतिम संस्कार में भाग लेने गए है। इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल समेत अनेक नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button