मध्यप्रदेश

Sewage Project : मैहर में सीवरेज परियोजना का काम जल्द होगा पूरा, 75 हजार से अधिक की आबादी को मिलेगा लाभ

Sewage Project : नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से माता शारदा की नगरी मैहर में सीवरेज परियोजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। यह (Sewage Project) शहर के समग्र विकास के साथ जनस्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक अहम कदम है।

https://navpradesh.com/naxal-couple-arrested/

परियोजना के अंतर्गत 15 हजार से अधिक घरों को सीवरेज नेटवर्क से जोड़े जाने की योजना है, जिससे लगभग 75 हजार से अधिक की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही मैहर में माता शारदा दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुजन भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इस (Sewage Project) से शहर की स्वच्छता और पर्यावरण में सकारात्मक बदलाव आएगा।

एशियन डेवलपमेंट बैंक की 160 करोड़ 34 लाख रुपये लागत वाली इस परियोजना में 10 वर्षों के संचालन और संधारण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। शहर में करीब 130 किलोमीटर सीवरेज लाइन बिछाई जा रही है, जिसमें से अब तक 104 किलोमीटर लाइन का काम पूरा हो चुका है। कार्य की तेज गति को देखते हुए अनुमान है कि शेष काम भी तय समय-सीमा में पूरा हो जाएगा।

https://www.youtube.com/watch?v=SMdk4PtD0wg

परियोजना के पूरा होने पर न सिर्फ मल-जल के शोधन की आधुनिक व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि इससे जल जनित बीमारियों में कमी, स्वास्थ्य में सुधार और सड़कों व नालियों की स्वच्छता भी सुनिश्चित होगी। नालियों में गंदा पानी बहने की समस्या समाप्त होगी और वातावरण अधिक स्वच्छ व सुरक्षित बनेगा। यह (Sewage Project) स्वच्छ भारत मिशन और सतत नगरीय विकास की दिशा में एक ठोस पहल है, जो मैहर को एक आधुनिक, स्वच्छ और स्वस्थ नगरी के रूप में विकसित करने में सहायक सिद्ध होगी।

Related Articles

Back to top button