छत्तीसगढ़देश

BIG BREAKING : वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा नहीं रहे

नई दिल्ली/रायपुर/नवप्रदेश। senior congress leader motilal vora passes away: वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा (senior congress leader motilal vora passes away) का सोमवार को निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे। खराब सेहत के कारण उन्हें रविवार रात दिल्ली के एस्कॉर्ट हास्पिटल में भर्ती किया गया था।

वे अविभाजीत मध्यप्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री भी रहे थे। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल भी रहे। राज्यसभा सांसद के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवा दी। उल्लेखनीय है कि रविवार को ही उनका जन्मदिन था। बड़ी संख्या में उनके प्रशंसकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। मोतीलाल वोरा ने लंबे समय तक कांग्रेस के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभाई थी।

Related Articles

Back to top button