Security Jobs : युवाओं के लिए बड़ा मौका, अलग अलग केंद्रों में सीधे इंटरव्यू से होगी भर्ती

एमसीबी जिले में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के बीच इन दिनों भर्ती शिविरों को लेकर हलचल (Security Jobs) तेज हो गई है। जनपद पंचायतों और आईटीआई संस्थानों में होने वाले इंटरव्यू को लेकर कई इलाकों में तैयारी शुरू हो चुकी है। खासकर सुरक्षा सेवा क्षेत्र में नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले युवाओं में इस अभियान को लेकर काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी जानकारी जुटाते नजर आ रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया सीधे इंटरव्यू के जरिए होने वाली है, इसलिए युवाओं को इसे अच्छा अवसर माना जा रहा है। आसपास के जिलों से भी लोग इसमें शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।
सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर पदों पर भर्ती : Security Jobs
विशेष भर्ती अभियान के तहत सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और अन्य पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए अलग अलग केंद्रों में इंटरव्यू शिविर लगाए जाएंगे। सुरक्षा जवान पद के लिए दसवीं पास योग्यता तय की गई है। वहीं सुपरवाइजर पद के लिए बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
अलग अलग पदों के लिए तय किए गए मानदंड
भर्ती अभियान में कुछ अन्य पद भी शामिल किए गए हैं, जिनके लिए बारहवीं और स्नातक योग्यता मांगी गई है। सुरक्षा जवान पद के लिए आयु सीमा 19 से 40 वर्ष रखी गई है, जबकि सुपरवाइजर पद के लिए 21 से 37 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। शारीरिक मापदंड भी निर्धारित किए गए हैं।
चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा अच्छा वेतन
चयन होने वाले अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 18 हजार से 37 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा पीएफ, ईएसआईसी सुविधा, वार्षिक वेतन वृद्धि, ग्रेच्युटी और पेंशन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
मई में अलग अलग जगहों पर लगेंगे शिविर
भर्ती शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। 18 और 19 मई को भरतपुर, 20 और 21 मई को खड़गवां और चिरमिरी, जबकि 22 मई को मनेंद्रगढ़ (Security Jobs) में इंटरव्यू होंगे। इसके अलावा 25 मई को जनकपुर आईटीआई, 26 मई को चिरमिरी पोंड़ी आईटीआई और 27 मई को मनेंद्रगढ़ आईटीआई में भी भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
जरूरी दस्तावेज साथ लाना होगा अनिवार्य
अभ्यर्थियों को इंटरव्यू स्थल पर शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की प्रति, पासपोर्ट साइज फोटो और पंजीयन शुल्क के साथ पहुंचना होगा। इस भर्ती अभियान में दूसरे जिलों और राज्यों के उम्मीदवार भी शामिल हो सकेंगे।



