छत्तीसगढ़

SECR Tain Restoration : SECR ने बहाल कीं रद्द गाड़ियां, अब निपनिया-भाटापारा रूट पर सरपट दौड़ेंगी ट्रेनें

भीषण गर्मी के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) से एक बेहद सुकून भरी खबर (SECR Tain Restoration) सामने आई है। रेलवे प्रशासन ने उन तमाम यात्री ट्रेनों को फिर से पटरी पर उतारने का फैसला किया है, जिन्हें हाल ही में विकास कार्यों के चलते रद्द या आंशिक रूप से बाधित किया गया था।

क्यों लिया गया था ब्लॉक? (SECR Tain Restoration)

दरअसल, रायपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले निपनिया और भाटापारा सेक्शन के बीच लेवल क्रॉसिंग संख्या-380 पर रोड अंडरब्रिज (RUB) का निर्माण कार्य चल रहा है। इस प्रोजेक्ट के लिए रिलीविंग गर्डरों की लॉन्चिंग हेतु ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया गया था। इस तकनीकी कार्य की वजह से कई स्थानीय और पैसेंजर ट्रेनों के पहिए थम गए थे, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।

अब नहीं होगी परेशानी, सेवा बहाल

रेलवे प्रबंधन ने यात्रियों की बढ़ती संख्या और गर्मी की छुट्टियों के मद्देनजर कार्य को गति देते हुए ब्लॉक की अवधि पूरी होने के साथ ही गाड़ियों को रिस्टोर (Restore) कर दिया है। अब ये ट्रेनें अपने पुराने निर्धारित समय और रूट के अनुसार (SECR Tain Restoration) ही चलेंगी। इस फैसले से विशेषकर उन दैनिक यात्रियों और मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिली है, जो कम दूरी के सफर के लिए पैसेंजर ट्रेनों पर निर्भर रहते हैं।

यात्री सुविधाओं पर रेलवे का जोर

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता (SECR Tain Restoration) है। अधोसंरचना (Infrastructure) के काम भी जरूरी हैं, लेकिन कोशिश यही रहती है कि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो। रद्द ट्रेनों के दोबारा शुरू होने से अब स्टेशनों पर उमड़ रही भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button