मनोरंजन

Scuffle With Sonu Nigam : सोनू निगम के साथ विधायक के बेटे ने की धक्का मुक्की, सिंगर ने दर्ज कराई FIR

मुंबई, नवप्रदेश। चेंबूर फेस्टिवल में परफार्म करते समय बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के साथ धक्का मुक्की हुई है। शिवसेना विधायक प्रकाश फातर्डेकर के बेटे पर धक्का मुक्की करने का आरोप है। इस दौरान सोनू निगम को हल्की चोटें भी आई हैं। अब सोनू ने इस मामले में FIR दर्ज कराई (Scuffle With Sonu Nigam) है।

क्या थी झड़प की वजह

मुंबई स्पेशल सीपी का कहना है की विधायक खुद नही थे बल्कि उनका बेटा या भतीजा स्टेज पर सेल्फी लेने गया, तो सिक्युरिटी ने रोका। जिस पर विवाद हुआ और उन्ही में से किसी एक शख्स ने सोनू निगम को धक्का दे दिया। लेकिन पुलिस टीम जब सोनू से मिली तो उस वक़्त सोनू ने शिकायत नहीं (Scuffle With Sonu Nigam) दी।

https://twitter.com/thakkar_sameet/status/1627718174182612992

अब दर्ज हुई FIR

विधायक प्रकाश फातफेकर ( उद्धव गुट ) के बेटे स्वप्निल फातफेकर के खिलाफ सोनू निगम ने पुलिस को बयान दिया है FIR रजिस्टर करवाई है। जिसमें सोनू निगम ने अपने साथ धक्का मुक्की की शिकायत लिखवाई है।

FIR के अनुसार चेंबूर फेस्टिवल में परफार्म करते समय उनके साथ शिवसेना विधायक प्रकाश फातर्डेकर के बेटे ने धक्का मुक्की की (Scuffle With Sonu Nigam) है।

धक्का मुक्की में बचाने के दौरान सोनू निमग की टीम के व्यक्ति मुस्तफा खान को चोट आई है। पुलिस के मुताबिक मामला हमले का नहीं है लेकिन धक्का मुक्की हुई है जिसमें सोनू के साथ गए एक शख्स को हल्की चोट आयी है। पुलिस सोनू से संपर्क में है।

Related Articles

Back to top button