छत्तीसगढ़

School Students Salute Army : स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा में भारतीय सेना को दी श्रद्धांजलि…केशकाल विधायक हुए शामिल…

केशकाल, 17 मई| School Students Salute Army : भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में शनिवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम नीराछिंदली में स्थानीय प्रशासन के सहयोग से स्कूली बच्चों के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में विधायक नीलकंठ टेकाम भी शामिल हुए।

https://navpradesh.com/virat-kohli-spiritual-journey/

जहां सर्वप्रथम विधायक, एसडीएम समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने शहीद विक्रम सिंह की प्रतिमा पर पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। ततपश्चात विधायक की अगुवाई में पूरे गांव में भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली (School Students Salute Army)गई। इस रैली में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ साथ गांव की महिला, पुरुषों व बच्चे भी बढ़चढ़कर शामिल हुए थे।

इस सदी का सबसे सफल ऑपरेशन है ‘सिंदूर’- विधायक नीलकंठ टेकाम

इस दौरान विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ राज्य समेत पूरे देश भर में प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में आज क्षेत्र के नागरिकरण, माताएं, नौजवान व स्कूली बच्चे और उसे क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधिगण मिलकर तिरंगा यात्रा निकाली है। इस देश में अभी कुछ दिन पहले जो आतंकी घटना हुई थी, हमारे जवानों ने उसका करारा जवाब देकर भारत माता का जो शौर्य बढाने का काम किया है। देश का प्रत्येक नागरिक जवानो के साथ खड़ा है।

https://youtu.be/ZL1gGwg8aO4

उनका मनोबल और ऊंचा हो उसके लिए पूरे देश भर में अलग-अलग जगह पर अलग-अलग तरीके से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया (School Students Salute Army)है। इसलिए ऑपरेशन सिंदूर इस सदी के सबसे सफलतम ऑपरेशन के रूप में पहचाना जाएगा। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button