बचत और सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे लोगों के बीच इन दिनों बैंक एफडी को लेकर चर्चा तेज (SBI FD) हो गई है। खासकर सरकारी बैंक में गारंटीड रिटर्न मिलने की वजह से कई लोग लंबी अवधि के निवेश की तरफ रुख कर रहे हैं। इसी बीच भारतीय स्टेट बैंक की एक एफडी योजना ने निवेशकों का ध्यान खींचा है।
लोग अब यह जानने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं कि सीमित रकम जमा कर लंबे समय में कितना फायदा मिल सकता है। वरिष्ठ नागरिकों में भी इस योजना को लेकर उत्साह बढ़ा है क्योंकि उन्हें अतिरिक्त ब्याज का लाभ मिल रहा है।
अलग अलग अवधि पर मिल रहा ब्याज : SBI FD
State Bank of India अपने ग्राहकों को अलग अलग अवधि की एफडी योजनाओं का विकल्प दे रहा है। बैंक में 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी कराई जा सकती है। ब्याज दरें अवधि के हिसाब से तय की गई हैं। छोटी अवधि की एफडी पर कम और लंबी अवधि की योजना पर ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है।
लंबी अवधि में ज्यादा फायदा
बैंक की 5 साल से 10 साल तक की एफडी योजनाओं को निवेश के लिहाज से बेहतर माना जा रहा है। इन योजनाओं में सामान्य ग्राहकों के साथ वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज का फायदा दिया जा रहा है। इसी वजह से सुरक्षित और निश्चित कमाई चाहने वाले लोग इन योजनाओं में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं।
तीन लाख जमा करने पर कितना मिलेगा
अगर कोई सामान्य ग्राहक 6 साल की एफडी योजना में 3 लाख रुपये जमा (SBI FD) करता है तो मैच्योरिटी पर उसे ब्याज सहित 4 लाख 30 हजार 120 रुपये तक मिल सकते हैं। इस हिसाब से करीब 1 लाख 30 हजार 120 रुपये सिर्फ ब्याज के रूप में मिलेंगे।
वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त लाभ
वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह योजना और ज्यादा फायदेमंद बताई जा रही है। 3 लाख रुपये जमा करने पर उन्हें मैच्योरिटी के समय ज्यादा रिटर्न मिलेगा। वहीं अति वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा फायदा मिलने का दावा किया जा रहा है। उन्हें कुल रकम में अतिरिक्त ब्याज जोड़ा जाएगा।
सुरक्षित निवेश का विकल्प
सरकारी बैंक होने की वजह से लोग इसे भरोसेमंद निवेश विकल्प मान रहे हैं। निश्चित रिटर्न और सुरक्षित रकम की वजह से एफडी में निवेश करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बैंक की यह योजना खासकर उन लोगों को आकर्षित कर रही है जो जोखिम से बचते हुए निश्चित कमाई चाहते हैं।
