Sarkey Chunar Controversy : ‘सरके चुनर’ विवाद संसद तक, केंद्र का एक्शन-गाना हटते ही बोलीं नोरा फतेही – “राहत मिली”

कन्नड़ फिल्म केडी: द डेविल के विवादित गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ का मामला अब संसद तक पहुंच (Sarkey Chunar Controversy) गया है। बढ़ते विरोध के बीच इसके हिंदी वर्जन को यूट्यूब से हटा दिया गया है, जिसे लेकर सियासी और सोशल दोनों स्तर पर बड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में साफ कहा कि गाने को बैन कर दिया गया है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का इस्तेमाल जिम्मेदारी के साथ होना चाहिए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि समाज और संस्कृति के सम्मान को ध्यान में रखते हुए ही कंटेंट बनाया जाना चाहिए।
रिलीज के 48 घंटे में ही विवाद, हटाना पड़ा गाना (Sarkey Chunar Controversy)
14 मार्च को रिलीज हुए इस गाने के हिंदी वर्जन पर डबल मीनिंग और आपत्तिजनक लिरिक्स को लेकर तेजी से विरोध बढ़ा। सोशल मीडिया से शुरू हुआ मामला जल्द ही राजनीतिक गलियारों (Sarkey Chunar Controversy) तक पहुंच गया। विरोध बढ़ने के बाद मेकर्स ने हिंदी वर्जन को हटाने का फैसला लिया, हालांकि अन्य भाषाओं में गाना अभी भी उपलब्ध है।
नोरा फतेही का रिएक्शन – “मैं खुद असहज थी”
गाने को लेकर उठे विवाद के बीच नोरा फतेही ने वीडियो जारी कर अपनी बात रखी। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें हिंदी वर्जन की जानकारी नहीं थी और जब उन्होंने इसे सुना तो खुद असहज हो गई थीं।
नोरा ने बताया कि यह गाना काफी पहले शूट हुआ था और उन्हें बताया गया था कि यह एक पुराने गाने (Sarkey Chunar Controversy) का रीमेक होगा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने मेकर्स को पहले ही चेताया था कि गाने पर विवाद हो सकता है। गाना हटाए जाने पर उन्होंने राहत जताई और फैंस से अपील की कि इस कंटेंट को आगे शेयर न करें।
विवाद की वजह क्या रही?
इस गाने में डबल मीनिंग शब्दों और कथित तौर पर भद्दे लिरिक्स को लेकर आपत्ति जताई गई। यही कारण रहा कि मामला सोशल मीडिया से उठकर संसद तक पहुंच गया।
फिल्म में बड़े सितारे, फिर भी विवाद भारी पड़ा
फिल्म में संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और ध्रुव सरजा जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं, लेकिन गाने पर उठे विवाद ने रिलीज से पहले ही फिल्म को चर्चा में ला दिया है।



