Site icon Navpradesh

सरगुजा में सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेगी केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर में भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह की उपस्थिति में किया जाएगा, वे सरगुजा में पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान की प्रभारी नियुक्त की गई है। उनका एक दिवसीय सरगुजा प्रवास शनिवार को तय किया गया है।
सरगुजा संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने बताया कि शुक्रवार को नियमित विमान सेवा से राजधानी रायपुर पहुंचेंगी और वहां से सड़क मार्ग से रात को अपने गृह निवास रामानुजनगर में विश्राम करेंगी। शनिवार को सुबह वे सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर जाएंगी और वहां भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगी, उसके बाद श्रीमती रेणुका सिंह सड़क मार्ग से रायपुर एवं वहां से वायुमार्ग से दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

Exit mobile version