देश

मणिपुर में हिंसा को लेकर एनपीपी का बड़ा बयान- भाजपा से तोड़ सकते है…

इम्फाल। मणिपुर में लगातार ङ्क्षहसा बढ़ते ही जा रही है। केन्द्र और राज्य सरकार लगातार शांति व्यवस्था कायम करने में जुटी है लेकिन हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। 

मणिपुर में ङ्क्षहसा में भीड़ ने कई राजनीतिक नेताओं के घरों में आग लगा दी। कल ही रेलवे स्टेशन में भी भीड़ ने लूटने का प्रयास किया और क्वाकटा और चुराचंदपुर के कंगवई से खबर मिली है कि वहां गोलीबारी हुई है। 

लगातार मणिपुर ङ्क्षहसा की आग में जल रहा है। इंफाल में एक बड़ी इमारत को आग लगाने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे जिन पर सेना ने आंसू गैस के गोले दागे और कई जगहों पर रबड़ की गोलियां भी चलानी पड़ी, जिसमें कई लोग घायल हो गए। 

मिली जानकारी के अनुसार अब हिंसा का व्यपक स्तर पर बढऩे को लेकर वहां की स्थानीय पार्टी एनपीपी ने भी प्रदेश सरकार और केन्द्र की भाजपा से कहा है कि यदि प्रदेश में शांति व्यवस्था बहाल नहीं होती है तो भाजपा से गठबंधन तोड़ देगी। 

Related Articles

Back to top button