Sanjay Kapoor Property Dispute : करिश्मा कपूर के बच्चों की हाईकोर्ट में एंट्री…30 हजार करोड़ की जायदाद पर सौतेली मां संग विवाद…

Sanjay Kapoor Property Dispute
Sanjay Kapoor Property Dispute : बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के परिवार में इस समय सबसे बड़ी कानूनी जंग छिड़ चुकी है। उनके दिवंगत पति और बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत के तीन महीने बाद अब उनकी 30 हजार करोड़ की संपत्ति को लेकर हाईकोर्ट में मामला पहुंच गया है।
संजय कपूर का 12 जून 2025 को लंदन में पोलो खेलते वक्त अचानक निधन हो गया था। उनके निधन ने न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री को हिला दिया, बल्कि अब उनकी संपत्ति को लेकर परिवार में तनाव खुलकर सामने आ गया है।
बच्चों का हाईकोर्ट रुख
करिश्मा कपूर और संजय कपूर(Sanjay Kapoor Property Dispute) के बच्चे समायरा और किआन ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर संपत्ति में अपने हिस्से की मांग की है। याचिका में 21 मार्च 2025 की वसीयत को फर्जी बताया गया है और इसे सौतेली मां प्रिया सचदेव पर गढ़ने का आरोप लगाया गया है।
प्रिया सचदेव पर गंभीर आरोप
याचिका में कहा गया है कि संजय कपूर(Sanjay Kapoor Property Dispute) ने कभी ऐसी किसी वसीयत का उल्लेख नहीं किया। आरोप है कि प्रिया ने अपने दो सहयोगियों दिनेश अग्रवाल और नितिन शर्मा के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए। बच्चों का कहना है कि पिता के निधन तक उनके साथ संबंध बेहद अच्छे थे और वे उनके निजी व व्यावसायिक जीवन का हिस्सा थे।
सुनवाई की तारीख
इस पूरे मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट में 10 सितंबर 2025 को सुनवाई होने की संभावना है। इस सुनवाई को लेकर कानूनी हलकों में भी उत्सुकता है, क्योंकि मामला केवल संपत्ति का नहीं बल्कि पारिवारिक रिश्तों और विश्वासघात के आरोपों का भी है।