मनोरंजन

Sam Bahadur National Award : 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘सैम बहादुर’ को मिली ट्रिपल जीत…फातिमा सना शेख बोलीं- “यह गर्व का पल है”…

Sam Bahadur National Award : भारतीय सिनेमा की प्रतिष्ठित 71वीं राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा के साथ ही फिल्म ‘सैम बहादुर’ ने दर्शकों और फिल्म समीक्षकों के दिलों के साथ-साथ राष्ट्रीय मंच पर भी तीन बड़े पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म (राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों पर आधारित), सर्वश्रेष्ठ मेकअप और सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिज़ाइन जैसे तीन महत्वपूर्ण सम्मान मिले हैं।

फातिमा सना शेख की भावुक प्रतिक्रिया

फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने इस बड़ी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा –

“‘सैम बहादुर’(Sam Bahadur National Award) की टीम को तीन शानदार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने पर ढेरों बधाइयाँ!! यह वास्तव में गर्व का क्षण है। इस फिल्म का हिस्सा बनकर और  इंदिरा गांधी का किरदार निभाकर मैं बेहद खुश हूं। हमारी निर्देशक मेघना गुलज़ार के साथ काम करना एक सपना सच होने जैसा था, और यह मेरे लिए एक बेहद खास अनुभव रहा।”

https://navpradesh.com/donald-trump-russia-conflict/

सच्चे नायक की गाथा

मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत(Sam Bahadur National Award) के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन और योगदान पर आधारित है। फिल्म ने न केवल सैन्य इतिहास को जीवंत किया, बल्कि देशभक्ति, नेतृत्व और नैतिक मूल्यों को भी पर्दे पर दमदार तरीके से पेश किया।

फातिमा द्वारा निभाया गया इंदिरा गांधी का किरदार फिल्म की कहानी में गहराई और गंभीरता लाता है। उनका अभिनय बेहद संजीदा, नियंत्रित और सटीक रहा, जिसे समीक्षकों और दर्शकों ने समान रूप से सराहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=g6mqWRKEFCw

Related Articles

Back to top button