छत्तीसगढ़

Bastar Flood Alert : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जापान से बस्तर की बाढ़ स्थिति की ली जानकारी

Bastar Flood Alert :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान भी बस्तर संभाग में आई बाढ़ (Bastar Flood Alert) की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी। उन्होंने राजस्व सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले और बस्तर संभाग आयुक्त डोमन सिंह से दूरभाष पर बातचीत कर राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

प्रभावित जिलों में बचाव अभियान

दंतेवाड़ा, बीजापुर और बस्तर जिले बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित।

लोहंडीगुड़ा, दरभा और तोकापाल विकासखंडों में लगातार राहत(Bastar Flood Alert) कार्य जारी।

ग्राम मांदर से 21 ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला गया।

हेलीकॉप्टर और नाव की मदद से 68 से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया गया।

https://navpradesh.com/fake-mobile-app-fraud/

मुख्यमंत्री के निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए:

एसडीआरएफ को हाई अलर्ट पर रखा जाए।

निचले इलाकों में मुनादी कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए।

राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

प्रभावित जनता की सुरक्षा और शीघ्र सहायता प्राथमिकता(Bastar Flood Alert) हो।

सराहना और आश्वासन

मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों में जुटे प्रशासनिक अमले, एसडीआरएफ और पुलिस बल की सराहना की। उन्होंने कहा- “जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार हर संभव कदम उठाएगी और प्रभावितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।”

https://www.youtube.com/watch?v=zMNhykKL7IQ

Related Articles

Back to top button