छत्तीसगढ़

नक्सलगढ़ पुजारीकांकेर में संचार क्रांति की हुई शुरुआत, हाईस्पीड इंटरनेट मोबाइल टावर स्थापित

बीजापुर/ नवप्रदेश । Naxalgarh Pujarikanke started in Communication: छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर जिले के उसूर थानांतर्गत ग्राम पुजारीकांकेर के ग्रामीणों के लिए खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। क्षेत्र में मोबाइल टावर की स्थापना के साथ ही संचार सेवाओं का शुभारंभ हो गया है, जिससे ग्रामीणों को अब मोबाइल नेटवर्क और हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा मिल सकेगी। राज्य सरकार की नियद नेल्ला नार योजना के तहत 15 मई 2025 को शाम 4 बजकर 55 मिनट पर ग्राम पुजारीकांकेर में इस मोबाइल टावर का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस सुविधा के शुरू होने से पुजारीकांकेर के अलावा आसपास के गांव कस्तुरीपाड, चिन्नाउतलापल्ली और सिंगनपल्ली के ग्रामीणों को भी लाभ मिलेगा।

https://www.youtube.com/watch?v=mmEunlnRwg4&t=1s

मोबाइल टावर की स्थापना से क्षेत्र के लोगों को न केवल आपस में जुड़ने में आसानी होगी, बल्कि ग्रामीण अंचल के छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं (Naxalgarh Pujarikanke started in Communication) की तैयारी कर रहे युवाओं को भी मजबूत नेटवर्क और इंटरनेट की सुविधा से पढ़ाई में मदद मिलेगी। क्षेत्र में सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था और परिवहन सुविधाओं के बीच प्रशासन द्वारा उठाया गया यह महत्वपूर्ण कदम क्षेत्र में संचार व्यवस्था को बहाल करने में मील का पत्थर साबित होगा। स्थानीय निवासियों ने अब अपने परिजनों और अन्य लोगों से संपर्क साधना आसान हो जाएगा।

https://www.youtube.com/watch?v=ZL1gGwg8aO4&t=118s

वर्तमान समय में मोबाइल और इंटरनेट की महत्ता को देखते हुए इस क्षेत्र में संचार के सुदृढ़ीकरण के लिए यह मोबाइल टावर स्थापित किया गया है। इससे क्षेत्र के लोग बेहतर संचार (Naxalgarh Pujarikanke started in Communication) सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे और देश-दुनिया से जुड़कर विकास की प्रक्रिया में भागीदार बन सकेंगे। गौरतलब है कि 13 फरवरी 2025 को घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र पुजारीकांकेर में 196वीं वाहिनी के.रि.पु.बल द्वारा नया कैंप स्थापित होने के बाद नक्सल विरोधी अभियानों और वाहिनी द्वारा ग्रामीणों को जागरूक करने के प्रयासों के फलस्वरूप यह उपलब्धि हासिल हुई है।

https://www.youtube.com/watch?v=BsL23T4Ltac&t=27s

बीते दिनों पुजारीकांकेर में नया कैंप स्थापित होने के बाद बीजापुर से दूरस्थ ग्रामीणों को शहर से जोड़ने के लिए बस सेवा और साप्ताहिक बाजार जैसी सुविधाएं भी शुरू की गई थीं। अब संचार सुविधा मिलने से आसपास के ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया और उन्होंने मोबाइल टावर के शुभारंभ पर फूल बरसाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

Related Articles

Back to top button