मनोरंजन

Rohit Shetty House Firing : रोहित शेट्टी फायरिंग केस में बड़ी कामयाबी, हरियाणा से 4 आरोपी गिरफ्तार, बिश्नोई गैंग से जुड़े थे तार

फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच और हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त ऑपरेशन के तहत हरियाणा के बहादुरगढ़ से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को आगे की जांच के लिए मुंबई लाया जा रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=NMJog6MQtyk

हरियाणा एसटीएफ के एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल के आग्रह पर यह कार्रवाई (Rohit Shetty House Firing) की गई। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक मुख्य शूटर है, जो विदेश में बैठे गैंगस्टर हरि बॉक्सर और आरजू बिश्नोई के संपर्क में था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फायरिंग में अत्याधुनिक और विदेशी हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। चारों आरोपी उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं।

जांच में खुलासा हुआ है कि दीपक ने ही रोहित शेट्टी के घर पर गोली चलाई थी, जबकि उसके साथी सन्नी और सोनू ने पहले घर की रेकी की थी। एक अन्य आरोपी ऋतिक यादव ने शूटर्स को छुपने और ठिकाने बदलने में मदद की। पुलिस के अनुसार, अब तक इस मामले में कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले सात आरोपियों को पुणे और उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया था, जबकि 15 जनवरी को चार अन्य आरोपियों को हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुख्य शूटर दीपक सोशल मीडिया के माध्यम से विदेश में मौजूद आरजू बिश्नोई के संपर्क में आया था। आरजू बिश्नोई और हरि बॉक्सर दोनों का संबंध कुख्यात लारेंस बिश्नोई गैंग से बताया (Rohit Shetty House Firing) जा रहा है। इन्हीं के निर्देश पर रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की साजिश रची गई थी। दीपक को इस वारदात के लिए 50 हजार रुपये दिए गए थे और आगे और रकम मिलने का वादा किया गया था।

जांच में यह भी सामने आया है कि फायरिंग के बाद आरोपी दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग ठिकानों और होटलों में छुपते रहे। चार-पांच दिन बाद सभी आरोपी बहादुरगढ़ के एक खेत में बने ठिकाने पर रुके हुए थे, जहां से उन्हें गिरफ्तार किया गया। फिलहाल सभी आरोपियों को मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल, इंस्पेक्टर सुनील पवार की टीम को सौंप दिया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=GosDZlb81t0

गौरतलब है कि रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना 1 फरवरी की देर रात सामने आई थी, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी। इस हमले की जिम्मेदारी हरि बॉक्सर (Rohit Shetty House Firing) ने ली थी। पुलिस का दावा है कि 15 दिनों के भीतर इस पूरे नेटवर्क को पकड़ लिया गया है और अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button