Road Construction World Record : 80 हजार मजदूरों ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 100 घंटे में 100 किमी बनाई रोड

Road Construction World Record : 80 हजार मजदूरों ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 100 घंटे में 100 किमी बनाई रोड

बुलंदशहर, नवप्रदेश। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एलएंडटी के सहयोग से क्यूब हाईवे द्वारा गाजियाबाद-अलीगढ़ नेशनल एक्सप्रेसवे को सिक्स लेन बनाने का कार्य चल रहा है।

इसकी खास बात ये है कि इसे 100 घंटे में 100 किलोमीटर रोड बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया गया (Road Construction World Record) है। इस काम के लिए पूरे 80 हजार मजदूर दिन-रात लगे हुए थे। अभी तक विश्व रिकॉर्ड 75 घंटे में 75 किलोमीटर बनाने का था।

विश्व रिकॉर्ड बनाने के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। कार्यक्रम 19 मई यानी आज दोपहर 2 बजे एनएच-91 बिलसुरी एम रिसोर्ट में आयोजित किया (Road Construction World Record) जाएगा।

नेशनल हाईवे 91 को बनाने के लिए लगभग 80 हजार मजदूर लगे थे, तो वहीं 200 से अधिक रोड रोलर का इस्तेमाल किया गया। नेशनल हाईवे 91 की सौन्द्रीयकरण का भी बेहद खासा ख्याल रखा गया है।

नेशनल हाईवे 91 पर दिन रात काम चलता रहा, तब जाकर हाईवे बनकर तैयार हुआ। तो वहीं नेशनल हाईवे अथॉरिटी अब इसे सिक्स लेन बनाने की तैयारी में लगी है और जल्द इसे सिक्स लेन का बनाया जाएगा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *