दुनियादेश

Road Accident : भीषण सड़क हादसा, दो वाहनों की हुई जबरदस्त टक्कर में 16 लोगों की मौत

नई दिल्ली, नवप्रदेश। दक्षिणी अल्जीरिया में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 16 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि हादसे में तीन अन्य लोगों के घायल होने की खबर है।

अल्जीरिया नागरिक सुरक्षा प्राधिकरण ने एक बयान में यह जानकारी दी। पूरी घटना सोमवार की है। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब दक्षिणी प्रांत के बोरज बड़जी मोख्तार में दो वाहन आपस में टकरा गए थे।

जानकारी के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि वाहनों के टकराने के बाद गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button