खेल

Rinku Singh Engagement 2025 : क्रिकेट से संसद तक…रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई 8 जून को…नवंबर में होगी शादी…

लखनऊ, 2 जून। Rinku Singh Engagement 2025 : क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज के रिश्ते को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर अब विराम लग गया है। दोनों 8 जून को लखनऊ के सेंट्रम होटल में सगाई करेंगे और 18 नवंबर को वाराणसी के ताज होटल में सात फेरे लेंगे। इस शादी का विशेष पहलू यह है कि यह एक ऐसा संगम है, जिसमें एक ओर क्रिकेट का सितारा है और दूसरी ओर राजनीति की उभरती आवाज़।

परिवारों की रज़ामंदी से बंधा रिश्ता:

प्रिया सरोज के पिता और सपा विधायक तूफानी सरोज ने रिश्ते की पुष्टि करते हुए बताया कि यह संबंध 16 जनवरी को तय हुआ (Rinku Singh Engagement 2025)था। इसी दिन रिंकू सिंह के अलीगढ़ स्थित नए आवास बीना पैलेस में दोनों परिवारों की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया था। यह आलीशान आवास रिंकू की मां के नाम पर खरीदा गया है, जिसे खुद प्रिया ने पसंद किया।

https://navpradesh.com/new-brand-ambassador-of-hindutva-standing-test-of-good-governance-and-goodwill/

रिंकू की IPL पारी रही फीकी, लेकिन निजी जीवन में कर रहे हैं चौका:

हालांकि इस साल आईपीएल में रिंकू सिंह की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) प्लेऑफ तक नहीं पहुंच सकी, लेकिन रिंकू अब ज़िंदगी की सबसे अहम पारी खेलने जा रहे (Rinku Singh Engagement 2025)हैं। क्रिकेट मैदान में दम दिखाने वाले रिंकू अब जीवनसाथी के रूप में राजनीति में सक्रिय प्रिया सरोज के साथ एक नई शुरुआत करेंगे।

Related Articles

Back to top button