देश

Richest CM Chandrababu Naidu : 931 करोड़ की संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री…ममता बनर्जी सबसे गरीब

Richest CM Chandrababu Naidu : एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) 931 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। उनकी अधिकांश संपत्ति हेरिटेज फूड्स लिमिटेड में हिस्सेदारी से जुड़ी है।

7 हजार से शुरू, 4,381 करोड़ तक सफर

1992 में चंद्रबाबू नायडू ने सिर्फ 7,000 चुकता पूंजी से हेरिटेज फूड्स की नींव रखी।

1994 में कंपनी का IPO 54 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ।

पहले ही साल कंपनी ने 19 लाख का शुद्ध लाभ दर्ज किया और रोजाना 19,000 लीटर दूध का प्रसंस्करण किया।

आज कंपनी का मार्केट कैप 4,381 करोड़ है।

https://navpradesh.com/prosecution-officers-training-raipur/

परिवार की हिस्सेदारी और नेतृत्व

नायडू परिवार की 41.3% हिस्सेदारी हेरिटेज फूड्स में है।

पत्नी भुवनेश्वरी नारा के पास 24.37% शेयर हैं।

प्रबंध निदेशक के रूप में भुवनेश्वरी और कार्यकारी निदेशक के रूप में पुत्रवधू नारा ब्राह्मणी कंपनी का संचालन कर रही हैं।

कंपनी से नौ राज्यों के करीब 3 लाख डेयरी किसान जुड़े हैं और इसके उत्पाद 17 राज्यों में उपलब्ध हैं।

अन्य मुख्यमंत्रियों की संपत्ति

ADR सूची के अनुसार—

पेमा खांडू (अरुणाचल प्रदेश) : 163 करोड़

नवीन पटनायक (ओडिशा, पूर्व) : 63 करोड़

अरविंद केजरीवाल (दिल्ली, पूर्व) : 3 करोड़

पिनराई विजयन (केरल) : 1.18 करोड़

ममता बनर्जी (प. बंगाल) : केवल 15.38 लाख – सबसे गरीब सीएम

https://www.youtube.com/shorts/bp4_vIuVO38

Related Articles

Back to top button