4 को नतीजे, 5 जून को राष्ट्रपति ने दिया केंद्रीय कैबिनेट को रात्रि भोज का निमंत्रण

dinner invitation from President
नई दिल्ली। dinner invitation from President: लोकसभा चुनाव का परिणाम 4 जून को घोषित किया जाएगा। इसके तुरंत बाद पांच जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू केंद्रीय मंत्रिमंडल को विदाई रात्रिभोज देंगी। इसका आयोजन रात 8 बजे किया जाएगा। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है। उससे पहले नई सरकार का गठन हो जाएगा।
प्रत्येक लोकसभा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति मंत्रिमंडल का विदाई समारोह आयोजित (dinner invitation from President) करते हैं। इस बार इसका आयोजन 5 जून को किया गया है। लोकसभा चुनाव का सातवां चरण आज चल रहा है। कुछ ही देर में वोटिंग ख़त्म हो जाएगी। इसके बाद नतीजे को लेकर हर किसी में उत्सुकता होगी।
करीब डेढ़ महीने तक चले लोकतंत्र के इस कुंभ मेले में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का जोरदार दौर चला है। कई जगहों पर मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी और कब्जे के मामले सामने आए हैं। चुनाव आयोग से भी शिकायत की गई है।
लोकसभा चुनाव के साथ-साथ चार राज्यों ओडिशा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव भी हुए हैं। इनमें से अरुणाचल और सिक्किम विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 जून को घोषित किए जाएंगे। जबकि ओडिशा और आंध्र प्रदेश के नतीजे आम चुनाव नतीजों के साथ 4 जून को घोषित किए जाएंगे।