छत्तीसगढ़

सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित, व्हाइट हाउस महात्मा गांधी भवन में होगा तब्दील

raipur nagar nigam: : सामान्य सभा में हंगामा भी हुआ और फैसला भी

रायपुर। raipur nagar nigam: रायपुर नगर निगम कार्यालय को अब महात्मा गांधी भवन के नाम से जाना जाएगा। आज नगर निगम में हुई सामान्य सभा के बैठक में सर्व सम्मती से प्रस्ताव पारित किया गया।

सभा में विपक्षी पार्षदों का कई मामलों में सवाल-जवाब के दौरान हंगामा भी हुआ तो वहीं कई ऐसे फैसले भी सर्वसम्मति से पारित हुए। व्हाइट हाउस (raipur nagar nigam) का नामकरण भी कर दिया गया। बता दें कि नगर निगम के बाहर महात्मा गांधी की प्रतिमा भी लगायी गयी है।

इससे पहले रायपुर नगर निगम वाईट हाउस तो कभी नगर निगम बिल्डिंग के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब इसे अस्थाई पहचान महात्मा गांधी भवन के नाम से मिल गयी है।

महात्मा गांधी भवन के नाम से पहचान को चिर स्थाई बनाने के लिये निगम भवन के सामने महात्मा गांधी की प्रतिमा भी स्थापित की गयी है। इसी के साथ अब नगर निगम रायपुर को नई पहचान भी मिलेगी।

सामान्य सभा में इन विषयों पर भी हुई चर्चा

बीजेपी पार्षद मिनल चैबे ने कोरोना महामारी को लेकर सवाल उठाया। उन्हों ने पूछा कि कोरोना महामारी में कितनी राशि खर्च की गयी है। एमआईसी सदस्य शमीम अख्तर ने जवाब में कहा कोरोना के लिए छह करोड़ 49 लाख 40 हजार खर्च किए गए हैं।

इसके साथ ग्लब्स बांटे गए, मास्क के साथ सेनेटाइजर बांटे गए, रासायनिक घोल छिड़का गया, साथ ही 2 नए जोन के गठन का प्रस्ताव भी सर्व सम्मति से पास हुआ है। सड़क और गार्डन के नामकारण के चार प्रस्ताव भी सर्व सम्मति से पास किये गये है।

नाम को लेकर रार, विपक्ष का बहिर्गमन

मौदहापारा के केनाल रोड स्थित चौराहा जो कि के.के.रोड़ से फाफाडीह चौक और देवेंद्र नगर चौक से नहरपारा को जोड़ता है का नामकरण हजरत निजामुद्दीन औलिया के नाम से निजामी चौक के नाम से किये जाने का निवेदन वार्ड 36 अखिल भारतीय कांग्रेस एवं सुभाष नगर के नागरिको ने किया है। इस प्रस्ताव को लेकर भाजपा पार्षदों ने विरोध जताते हुए नारेबाजी कर बहिर्गमन किया।

पुलिस ने अर्नब गोस्वामी को पीटा : Journalist Arnab Goswami arrested : अर्नब गोस्वामी गिरफ्तार

https://www.youtube.com/watch?v=bgwA1AGjA3Y
navpradesh tv

Related Articles

Back to top button