छत्तीसगढ़प्रशासनिकराजनीति

Republic Day Flag Hoisting 2024 : राजधानी में राज्‍यपाल, बस्‍तर में सीएम विष्‍णुदेव और नांदगांव में डॉ. रमन फहराएंगे झंडा

रायपुर/नवप्रदेश। Republic Day Flag Hoisting 2024 : गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को प्रदेश स्‍तर पर मुख्‍य समारोह राजधानी के पुलिस परेड मैदान में होगा। 26 जनवरी को राज्‍य के सभी 33 जिला मुख्‍यालयों में जिला स्‍तर पर समारोह होगा। जहां राज्‍यपाल विश्‍वभूषण हरिचंदन ध्‍वजारोहण करेंगे। वहीं, मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय बस्‍तर ध्‍वजारोहण करेंगे।

सामान्‍य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी सूची के अनुसार विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. रमन सिंह अपने निर्वाचान जिला राजनांदगांव में झंडा फहराएंगे। रायपुर को छोड़कर बाकी सभी जिलों के लिए मंत्री, सांसद और विधायकों को ध्‍वजारोहण की जिम्‍मेदारी दी गई है।

Related Articles

Back to top button