छत्तीसगढ़मध्यप्रदेश

CG & MP Big Breaking : टेकऑफ के बाद रायपुर-भोपाल फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पैसेंजर महफूज़

रायपुर/नवप्रदेश। CG & MP Big Breaking : रायपुर से भोपाल के लिए इंडिगो की फ्लाइट की टेकऑफ के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। आपात लैंडिंग के दौरान सभी पैसेंजर महफूज़ बताये जा रहे हैं। विमान ने उड़ान भरी ही थी कि, पैसेंजर्स के लिए पायलट का एक मैसेज आया था। इसके बाद फ्लाइट वापस रायपुर एयरपोर्ट पर उतर गई।

जानकारी के मुताबिक रायपुर से भोपाल की फ्लाइट नंबर 6E 7371 की आपात लैंडिंग रायपुर में ही कराई गई है। बताया जा रहा है कि, रायपुर से भोपाल के लिए उड़ान भरने के बाद वापस रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई है।

इमरजेंसी लैंडिंग का कारण टेक्निकल बताया जा रहा है। यह भी पता चला है कि, इमरजेंसी लैंडिंग के बाद रायपुर से भोपाल की फ्लाइट रद्द कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button