छत्तीसगढ़

प्लास्टिक कचरे की रिसाइकिल से पर्यावरण प्रदूषण में आएगी कमी: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री पाटिल

-मुख्यमंत्री साय एवं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री पाटिल ने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का किया मुआयना
-मुख्यमंत्री ने महिला समूहों के प्रयास को सराहा
-राजनांदगांव जिले के अमलीडीह में संचालित है प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट

रायपुर/नवप्रदेश। Union Jal Shakti Minister Patil: मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने आज राजनांदगांव जिले के अमलीडीह गांव के ग्रामीण औद्योगिक पार्क में महिला समूहों द्वारा संचालित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का मुआयना किया। उन्होंने प्लास्टिक कचरे की रिसाइक्लिंग करके पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे महिला समूहों के प्रयास की सराहना की।

https://navpradesh.com/there-is-a-need-to-improve-the-image-of-the-revenue-department-patwaris-stuck-at-one-place-should-be-removed-cm-vishnudev-sai/

प्लास्टिक कचरे का करें रिसाइकलिंग

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Union Jal Shakti Minister Patil) ने महिला समूह से चर्चा करते हुए कहा कि आप सबका यह प्रयास राज्य और देश में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक अनुकरणीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से हम प्लास्टिक कचरा को रिसाइकलिंग कर पर्यावरण को रहे नुकसान को कम कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि महिला समूह ने अपने विशेष प्रयासों से रोजगार और स्वावलंबन हासिल करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए उल्लेखनीय काम किया है।

https://navpradesh.com/liquor-lovers-are-in-for-a-treat-pick-up-your-mobile-and-type-in-your-favourite-brandthe-app-will-tell-you-where-to-get-it-and-where-to-go/

देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान

इस अवसर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि महिलाएं आज अनेक क्षेत्रों में अपने हुनर व मेहनत से देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहीं हैं। महिला समूह आत्मसम्मान के साथ रोजगार और स्वावलंबन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक वेस्ट से मिट्टी, पानी और हवा प्रदूषित होती है। इससे जीव-जंतु का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि महिला समूह ने जो प्लास्टिक कचरा को रिसाइक्लिंग करने का बीड़ा उठाया है, यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कारगर साबित होगा।

https://navpradesh.com/on-the-instructions-of-the-chief-minister-362-vacant-posts-will-be-filled-in-the-law-department-approval-of-the-finance-department/

महिला समूह कर रही रिसाइक्लिंग

उल्लेखनीय है कि डोंगरगांव के ग्राम पंचायत अमलीडीह में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क संचालित है। यहां स्वच्छता दीदीओ के द्वारा अर्जुनी, कोनारी एवं अमलीडीह कलस्टर व आसपास के ग्राम पंचायत से निकलने वाले प्लास्टिक कचरा को संग्रहित किया जाता है। क्लस्टर की महिला समूहों द्वारा प्लास्टिक कचरे को यहां लाकर इसकी छटनी और फिर रिसाइक्लिंग कर प्लास्टिक गट्टा, प्लास्टिक दाना एवं प्लास्टिक पीपी बनाया जाता है।

https://navpradesh.com/chief-minister-sai-gave-electric-wheels-to-100-kumbhakars-the-craftsmen-presented-their-artwork-to-the-chief-minister/

प्लास्टिक मुक्त बनाने में काफी सहायता

प्लास्टिक गट्टा को रायपुर भेजा जाता है। प्लास्टिक गट्टा (Union Jal Shakti Minister Patil) से प्लास्टिक सुतली, गुड़ाखू डब्बा, प्लास्टिक कुर्सी, प्लास्टिक ड्रम एवं प्लास्टिक के अन्य उत्पाद बनाए जाते हैं। प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना होने से क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने में काफी सहायता मिलेगी। साथ ही साथ महिला समूह को रोजगार प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी। यह इकाई निश्चित रूप से प्लास्टिक मुक्त गांव की परिकल्पना को साकार करेगी। इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधिक्षक मोहित गर्ग सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button