Rape With Widow : झारखंड में खाकी हुई दागदार, 2 जवानों ने 50 वर्षीय विधवा महिला के साथ किया दुष्कर्म, नाजुक अंगों पर किया हमला

Rape With Widow : झारखंड में खाकी हुई दागदार, 2 जवानों ने 50 वर्षीय विधवा महिला के साथ किया दुष्कर्म, नाजुक अंगों पर किया हमला

Rape With Widow,

लोहरदगा, नवप्रदेश। झारखंड में वर्दी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 50 वर्षीय महिला को पुलिस के 2 जवान ने अपनी हैवानियत का शिकार बनाया (Rape With Widow) है। जिसके बाद महिला की हालत इतनी ज्यादा गंभीर हो गई कि महिला को देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामला, झारखंड के लोहरदगा के पेशरार प्रखंड के गांव का है। जहां 50 वर्षीय विधवा महिला के साथ कथिततौर पर पुलिस के दो जवानों ने रेप किया (Rape With Widow) है। ग्रामीणों और महिला के परिजनों का आरोप है कि पुलिस के जवानों ने महिला के नाजुक अंगों को हमला कर जख्मी कर दिया है।

फिलहाल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार, पीड़ित महिला मक्के के खेत में घास काटने गई थी। उसी दौरान दो पुलिस के जवानों ने उसके साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम (Rape With Widow) दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना से आक्रोशित स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण महिलाएं बड़ी संख्या में लोहरदगा अस्पताल पहुंचीं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed