Site icon Navpradesh

BREAKING : Rape के आरोपों पर मुंडे को बचाने आया भाजपा नेता हेगड़े का पत्र, बोले- महिला ने मुझे …, मनसे नेता ने कहा- मेरा भी…

rape allegation against mude, bjp leader hegde letter to police, navpradesh,

rape allegation against munde

Rape Allegation Against Munde : कृष्णा हेगड़े पूर्व विधायक हैं

मुंबई। Rape Allegation Against Munde : महाराष्ट्र के मंत्री तथा एनसीपी नेता धनंजय मुंडे पर दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद भाजपा द्वारा मुंडे के इस्तीफे के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसको लेकर एनसीपी में भी बैठकों का दौर शुरू है। तो वहीं अब भाजपा नेता कृष्णा हेगड़े का पत्र ही मुंडे की मदद के लिए सामने आया है। कृष्णा हेगड़े पूर्व विधायक हैं।

वे पहले कांग्रेस में थे, लेकिन कुछ माह पहले ही भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने मुंबई पुलिस को भेजे एक पत्र में रेणु शर्मा नाम की महिला पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। इसी महिला धनंजय मुंडे पर दुष्कर्म (Rape Allegation Against Munde) का आरोप लगा रही थी।

हेगड़े ने अंधेरी के अंबोली पुलिस थाने में शिकायत की। इसके मुताबिक रेणु शर्मा उन्हें भी सतत फोन तथा मेसेज करके अपने जाल में फंसाने का प्रयत्न कर रही थी। हालांकि मुंडे ने खुद पर लगे दुष्कर्म के आरोपों को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने इसे ब्लैकमेलिंग बताया।

…तो मेरा भी हुआ होता धनजंय मुंडे : मनसे नेता

इस महिला को लेकर भाजपा के अलावा एक एनसीपी नेता ने भी बड़ा खुलासा किया है। मनसे नेता मनीष धुरी ने भी शिकायत की है। मनीष धुरी ने तो यह तक कह दिया कि इस महिला के कारण 10 वर्ष पूर्व मेरा भी धनंजय मुंडे हुआ होता। उक्त दोंनों आशय की खबर न्यूज 18 लोकमत में प्रकाशित हुई है। इसके मुताबिक धुरी ने कहा- ‘रेणू शर्मा ने 2008-09 में मुझे भी अपने जाल फंसाने का प्रयत्न किया था। लेकिन मैं इससे बच गया। रेणू शर्मा तथा उसकी बहन ने मुझे भी फंसाने का प्रयास किया था। उनका परिवार ही इस प्रकार से उच्च प्रतिष्ठित लोगों को तथा राजनेताओं अपनी जाल में फंसाते हैं और ब्लैकमेलिंग करते हैं।

Exit mobile version