-वायुसेना के विमान से पहुंची जीवन रक्षक दवाएं
नई दिल्ली। पड़ोसी धर्म निभाते हुए भारत ने विनाशकारी बाढ़ (India Nepal Relief) से जूझ रहे नेपाल को 11 टन राहत सामग्री की एक और बड़ी खेप भेजी है। भारतीय वायुसेना का विशेष विमान (9वीं उड़ान) जीवन रक्षक दवाओं, हाइजीन किट और फोरेंसिक उपकरणों के साथ नेपाल के लिए रवाना किया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर विदेश मंत्री एस जयशंकर के पोस्ट को साझा करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आपदा के बाद नेपाल की रिकवरी और पुनर्निर्माण में मदद के लिए भारत निरंतर सहयोग कर रहा है।
राहत अभियान की प्रमुख बातें
- 140 टन से ज्यादा मदद: भारत अब तक नेपाल (India Nepal Relief) को 140 टन से अधिक मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री मुहैया करा चुका है।
- सामग्री का विवरण: इस नवीनतम खेप में दवाएं, फोरेंसिक उपकरण, टेंट, हाइजीन किट, स्लीपिंग बैग और अन्य जरूरी चीजें शामिल हैं।
- विशेषज्ञ और आधुनिक उपकरण: राहत सामग्री के अलावा, भारत ने कीचड़ और सुरंग में फंसे लोगों के बचाव के लिए खास उपकरण, डीएनए किट और विशेषज्ञों की टीम भी भेजी है।
- वायुसेना का अहम रोल: नेपाल (India Nepal Relief) तक मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए भारतीय वायुसेना अब तक 9 विशेष उड़ानें संचालित कर चुकी है।
भारत ने स्पष्ट किया है कि वह बाढ़ के बाद नेपाल के बचाव, राहत और पुनर्निर्माण प्रयासों में हर कदम पर साथ खड़े रहने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
