Rape : 8 साल की बच्ची के साथ करवाया बहन ने अपने भाई से दुष्कर्म, पेट में दर्द होने के बाद हुआ खुलासा, जानिए पूरा मामला

Rape,

नई दिल्ली, नवप्रदेश। दिल्ली में भाई-बहन की बेहद ही घिनौनी करतूत सामने आई है, जहां भाई ने एक 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं इस घटना में आरोपी की बहन ने भी उसका साथ (Rape) दिया।

फिलहाल दोनों भाई-बहन फरार हैं। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने बच्ची की काउंसलिंग करवाने के बाद दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर (Rape) लिया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक व उसकी बहन पीड़ित बच्ची के ही मकान में रहते थे। आरोप है कि रेप की वारदात में आरोपी की बहन ने भी मदद की। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है। 

दरअसल, बच्ची शुक्रवार को घर पर थी, तभी आरोपी की बहन उसे अपने कमरे में ले गई। उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिला (Rape) दिया।

इसके बाद बच्ची बेहोश हो गई, लेकिन जब बच्ची को होश आया तो उसके पेट में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा था। वह रोती अपने परिजन के पास पहुंची, जिसके बाद लड़की की मां उसे अस्पताल ले गई। 

अस्पताल में जांच करने के बाद पता चला कि उसके साथ रेप हुआ है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. आरोपी भाई बहन फरार हैं।