देश

Rape : दोस्तों के साथ मिलकर लूट ली पत्नी की आबरू, जाने पूरा मामला

जयपुर, नवप्रदेश। जयपुर के सांगानेर थाना इलाके में पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी के साथ ही सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी पति आए दिन दोस्तों के साथ घर पर ही शराब पार्टी (Rape) किया करता था और विरोध करने पर पत्नी को पीटता भी था। वारदात को लेकर पीड़िता ने मंगलवार देर रात पुलिस में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सांगानेर थानाधिकारी हरि सिंह ने बताया कि कुछ साल पीड़िता की शादी आरोपी के साथ हुई थी। उसका पति नशा करने का आदी है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति रोजाना नशे में धुत हो घर आता था और पीड़िता के साथ मारपीट (Rape) करता था।

इसे लेकर पीड़िता के घर वाले भी कई बार आरोपी से समझाइश कर चुके थे। कुछ महीने से आरोपी के दोस्त भी उसके घर पर ही आने लगे और शराब पार्टी करने लगे। आरोपी पति पीड़िता से शराब मंगवाता और जब वह शराब लाने से मना करती तो उसे दोस्तों के सामने गंदी गालियां देकर पीटता (Rape)।

आरोप है कि 28 जून को आरोपी ने अपने दोस्तों के सामने ही पीड़िता से मारपीट कर दुष्कर्म किया और उसके दोस्तों ने भी पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने वारदात के बारे में किसी को भी कुछ भी बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी।

Related Articles

Back to top button