झारखण्ड

Ranchi Ganja Case : चूहे चट कर गए थाने में रखा 200 किलो गांजा, आरोपी जेल से बरी

रांची में गांजा तस्करी से जुड़े एक मामले में एक अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मोड़ सामने आया है। पुलिस ने थाने के मालखाने में रखे गए 200 किलो गांजा (Ranchi Ganja Case) का बड़ा हिस्सा गायब होने की सूचना अदालत को दी। पुलिस का कहना है कि चूहों ने मालखाने में रखे गांजे को कुतर-कुतर कर खा लिया।

https://youtu.be/F9poNQALsdo

इस कारण सुबूत के अभाव में रांची के एडिशनल ज्यूडिशियल कमिश्नर स्पेशल जज आनंद प्रकाश ने आरोपी इंद्रजीत राय उर्फ अनारजीत राय को बरी कर दिया। इस घटना ने थाने की सुरक्षा व्यवस्था और मालखानों के प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस के अनुसार, यह मामला लगभग चार साल पुराना है। 17 जनवरी 2022 को रांची (Ranchi Ganja Case) के ओरमांझी थाने की पुलिस ने एक बोलेरो वाहन को रोका, जिसमें 200 किलो गांजा लदा हुआ था। वाहन से दो लोग भाग गए, जबकि इंद्रजीत राय को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार गांजा 170 पैकेटों में छिपा हुआ था।

गांजे को थाने के मालखाने में रखा गया, ताकि अदालत में सुबूत पेश किया जा सके। लेकिन जब मामले की सुनवाई का समय आया, तो मालखाने में रखे गए गांजे का बड़ा हिस्सा गायब था। पुलिस ने अदालत को लिखित में बताया कि यह नुकसान चूहों की वजह से हुआ है।

अदालत की कार्रवाई

सुबूत के अभाव में अदालत ने आरोपी इंद्रजीत राय को बरी कर दिया। कोर्ट ने इस घटना को गंभीर मानते हुए मादक पदार्थ की जब्ती और उसके प्रबंधन पर सवाल उठाए। अदालत ने यह भी ध्यान दिलाया कि मालखाने की सुरक्षा और सुबूत की संरक्षा के लिए सुधार आवश्यक है।

https://youtu.be/relWJ_5AD6k

पुलिस और प्रशासनिक पहल

इस घटना के बाद पुलिस विभाग ने मालखानों में सुरक्षा उपाय बढ़ाने और संग्रहित मादक पदार्थ की निगरानी के लिए नए दिशा-निर्देश जारी करने की योजना बनाई है। अधिकारियों ने बताया कि मालखानों में सुपरविजन, कीट नियंत्रण और नियमित जाँच को अनिवार्य किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

रांची के ओरमांझी थाने में 200 किलो गांजा (Ranchi Ganja Case) जब्त किया गया था, लेकिन थाने के मालखाने में रखा गांजा चूहों ने कुतर-कुतर कर खा लिया। पुलिस ने अदालत को लिखित में यह सूचना दी। सुबूत के अभाव में अदालत ने आरोपी इंद्रजीत राय को बरी कर दिया। यह मामला पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और मादक पदार्थ के प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

Related Articles

Back to top button