मनोरंजन

Rana Daggubati viral video : भल्लालदेव का फोन गिरा…सोशल मीडिया पर मचा घमासान – शिवगामी नहीं गईं…पर फैंस बोले ‘इतना गुस्सा क्यों…?

हैदराबाद, 6 जून| Rana Daggubati viral video : बाहुबली फिल्म के क्रूर और ताकतवर किरदार भल्लालदेव के रूप में मशहूर एक्टर राणा दग्गुबाती का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन इस बार मामला किसी फिल्म का नहीं, बल्कि एक फोन गिरने का है।

एयरपोर्ट पर एक छोटी सी गलतफहमी ने एक्टर को नाराज़ कर दिया, जब उनके फोन के गिरने पर उन्होंने पीछे मुड़कर पैपराजी पर नाराज़गी जाहिर की। हालांकि बाद में यह सामने आया कि फोन किसी महिला के हल्के धक्के से गिरा था – लेकिन तब तक कैमरे ऑन हो चुके थे, और वीडियो वायरल।

एक यूज़र ने चुटकी लेते हुए लिखा – “फोन ही गिरा है महाराज, शिवगामी देवी तो नहीं गईं!”

https://navpradesh.com/tomato-price-hike/

वहीं दूसरे ने कहा – “ये गलती लड़की की थी, फोटोग्राफर की नहीं…”

कुछ फैंस ने राणा की आंख की बीमारी का हवाला देते हुए उनकी हताशा को जायज ठहराया। गौरतलब है कि एक इंटरव्यू में राणा खुद कह चुके हैं कि उन्हें केवल एक आंख से दिखाई देता (Rana Daggubati viral video)है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

पर्दे से परे: राणा की कहानी

राणा दग्गुबाती सिर्फ अभिनेता नहीं, एक बहुआयामी व्यक्तित्व हैं – VFX आर्टिस्ट, प्रोड्यूसर और एंटरप्रेन्योर भी।

बाहुबली सीरीज़ से पहले वे लीडर और दम मारो दम जैसी फिल्मों से दर्शकों के बीच पहचान बना चुके थे, लेकिन 2015 की ‘बाहुबली’ और फिर 2017 की ‘बाहुबली 2’ ने उन्हें अखिल भारतीय स्तर पर स्टार बना दिया।

https://www.youtube.com/watch?v=bnBz-0vohqI

अब राणा फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज़ और टेक्नोलॉजी आधारित स्टार्टअप्स में भी सक्रिय हैं। पर इस बार सुर्ख़ियाँ किसी ऐतिहासिक किरदार या VFX प्रोजेक्ट की (Rana Daggubati viral video)नहीं, बल्कि उनके गिरे हुए स्मार्टफोन की हैं।

Related Articles

Back to top button