Rambha Ho Remake : ‘रंभा हो’ की वापसी पर बोलीं ऊषा उत्थुप, बोलीं– इजाजत नहीं मांगी, कही ये बात

आदित्य धर की फिल्म Dhurandhar में इस्तेमाल किए गए आइकॉनिक गीत ‘रंभा हो’ के रीमिक्स वर्जन पर अब इसकी मूल गायिका Usha Uthup की प्रतिक्रिया सामने (Rambha Ho Remake) आई है। उन्होंने साफ कहा कि फिल्म के मेकर्स ने उनसे इस गाने के रीमेक के लिए कोई पूर्व अनुमति नहीं ली थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें इससे कोई शिकायत नहीं है।
ऊषा उत्थुप ने बताया कि उन्हें इस रीमिक्स के बारे में सीधे मेकर्स से नहीं, बल्कि किसी तीसरे व्यक्ति के जरिए पता चला। जब उन्हें गाने का लिंक भेजा गया और उन्होंने इसे देखा, तो उनकी पहली प्रतिक्रिया खुशी की थी। उन्होंने कहा कि उन्हें अच्छा लगा कि उनका गाया हुआ गीत आज की पीढ़ी तक नए रूप में पहुंच रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि ‘रंभा हो’ को शाश्वत सचदेव ने जिस तरह से रीइमैजिन किया है और मधुबंती बागची (Rambha Ho Remake) ने जिस ऊर्जा के साथ गाया है, वह काबिले-तारीफ है। ऊषा उत्थुप के मुताबिक, गाना किसी एक सिंगर से बड़ा होता है और जब कोई गीत बार-बार नए दौर में लौटकर आता है, तो यह उसकी असली ताकत होती है।
रेडियो इंटरव्यू के दौरान ऊषा उत्थुप ने कहा कि वह उन कलाकारों में से नहीं हैं, जिन्हें अपने गाने किसी और की आवाज में सुनकर बुरा लगे। बल्कि, उन्हें गर्व होता है कि उनका गाया गीत आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने यह भी माना कि ‘धुरंधर’ के रीमिक्स ने ‘रंभा हो’ को नई ऊर्जा दी है और सोशल मीडिया पर इसकी जबरदस्त लोकप्रियता इस बात का सबूत है।
उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता कि इंस्टाग्राम जैसी नई पीढ़ी की दुनिया में इस गाने को कितने लाइक्स या हिट्स (Rambha Ho Remake) मिल रहे हैं, लेकिन इतना जरूर है कि ‘रंभा हो’ की यह धमाकेदार वापसी उन्हें बेहद खुशी दे रही है। अंत में उन्होंने फिल्म के मेकर्स को अपने गाने को दोबारा लोगों तक पहुंचाने के लिए धन्यवाद भी कहा।



