Raman Singh and Bhupesh Baghel clash : झारखंड में सियासी संकट! छत्तीसगढ़ में सियासत गरमाई, पूर्व सीएम के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने किया पलटवार-खरीद फरोख्त पर चुप क्यों थे…

Raman Singh and Bhupesh Baghel clash : झारखंड में सियासी संकट! छत्तीसगढ़ में सियासत गरमाई, पूर्व सीएम के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने किया पलटवार-खरीद फरोख्त पर चुप क्यों थे…

Raman Singh and Bhupesh Baghel clash,

रायपुर, नवप्रदेश। झारखंड का सियासी ड्रामा रांची से निकलकर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच गया है। टूट के डर से यूपीए के 32 विधायकों को रायपुर के रिजॉर्ट में शिफ्ट किया गया है। पड़ोसी राज्य के विधायकों की आवभगत से छत्तीसगढ़ में सियासत गरमा गई है। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सियासी हमला बोला।

उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा- भूपेश जी कान खोलकर सुन लीजिए! छत्तीसगढ़ अय्याशी का अड्डा नहीं है, जो छत्तीसगढिय़ों के पैसे से झारखंड के विधायकों को दारू-मुर्गा खिला (Raman Singh and Bhupesh Baghel clash) रहे हैं। असम, हरियाणा के बाद अब झारखंड के विधायकों का डेरा…। इन अनैतिक कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ महतारी आपको कभी माफ  नहीं करेगी। पूर्व सीएम के आरोपों पर मुख्यमंत्री बघेल ने भी करारा जवाब दिया।

बुधवार को हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना होने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए रमन सिंह के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि- डॉ. रमन सिंह को यह देखना चाहिए कि कर्नाटक के विधायक, महाराष्ट्र के विधायक, राजस्थान के विधायक, मध्य प्रदेश के विधायक, दूसरी पार्टी के विधायक जब उठा उठाकर ले गए तब उनकी बोलती बंद क्यों थी? वो चुप क्यों थे? भाजपा के लोग संविधान का माखौल (Raman Singh and Bhupesh Baghel clash) उड़ा रहे हैं।

विपक्षी सरकारों को तोड़ रहे हैं। उस समय बोलना था कि यह यूपीए गठबंधन के लोग हैं। अब डॉ. रमन को तकलीफ  क्यों हो रही है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा हार्स ट्रेडिंग कर रही है। उसकी वजह से झारखंड के विधायकों को छत्तीसगढ़ लाया गया है।

झारखंड में बात चल रही 20-20 खोखा : सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि डॉ. रमन सिंह को अब तकलीफ  क्यों हो रही है। अगर विधायकों को खुला छोड़ देते तो वो वहां खरीद फरोख्त करते। अन्य राज्यों में जब खरीद फरोख्त हो रही थी, तब डॉ. रमन सिंह चुप क्यों थे? जिस प्रकार से महाराष्ट्र में बात चल रही है पचास खोखा।

झारखंड में बात चल रही है बीस-बीस खोखा…। पहले रमन सिंह इसका जवाब दें। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा हार्स ट्रेडिंग कर रही है। उसकी वजह से झारखंड के विधायकों को छत्तीसगढ़ लाया गया (Raman Singh and Bhupesh Baghel clash) है। केंद्र की सरकार विपक्ष को दबाने और कुचलने में लगी है।

32 विधायकों समेत 41 नेता रिसॉर्ट में ठहरे : पड़ोसी राज्य झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर ऑफि स ऑफ  प्राफि ट के एक मामले में निर्वाचन आयोग ने उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की है। अभी गेंद राज्यपाल रमेश बैस के पाले में हैं। उन्होंने इस सिफ ारिश पर अब तक कोई फैसला नहीं सुनाया है।

इसकी वजह से वहां राजनीतिक संकट गहरा गया है। महागठबंधन नेताओं का कहना है, भाजपा उनके विधायकों को हॉर्स ट्रेडिंग के जरिए तोडऩे की कोशिश कर रही है। लिहाजा झारखंड में सत्ताधारी महागठबंधन के 32 विधायकों सहित 41 नेता मंगलवार शाम रायपुर पहुंचे हैं। उन्हें नवा रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट में ठहराया गया है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *