देश

राम रहीम छह महीने में दूसरी बार पैरोल पर; 21 दिन के लिए फिर बाहर ..

-यौन उत्पीडऩ मामले में जेल में बंद राम रहीम छह महीने बाद फिर पैरोल पर बाहर

सिरसा। Ram Rahim on parole: यौन उत्पीडऩ मामले में जेल में बंद राम रहीम को छह महीने में दूसरी बार पैरोल पर रिहा किया गया है। हरियाणा सरकार ने राम रहीम पर दया दिखाई है। उन्हें 21 दिन की छुट्टी दी गई है। आज सुबह राम रहीम को कड़ी सुरक्षा के बीच सुनारिया जेल से सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय भेजा गया।

https://www.youtube.com/watch?v=VY2HU109jh8&t=6s&pp=ygUKbmF2cHJhZGVzaA%3D%3D

हनीप्रीत राम रहीम का स्वागत करने जेल पहुंची थी। राम रहीम की पैरोल से उसके अनुयायियों में खुशी का माहौल है। जेल से रिहा होते समय वहां भारी पुलिस बल मौजूद था। 29 अप्रैल को डेरा सच्चा सौदा की वर्षगांठ है। हर साल की तरह इस बार भी राम रहीम पर प्रवचन देने या कोई कार्यक्रम आयोजित करने पर प्रतिबंध रहेगा। इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राम रहीम को 30 दिन की पैरोल दी गई थी।

https://www.youtube.com/watch?v=aoShxi1CB3M&pp=ygUKbmF2cHJhZGVzaA%3D%3D

राम रहीम को 20 साल की सजा

2017 से जेल में बंद राम रहीम को कई बार पैरोल दी जा चुकी है। 2020 से अब तक लगभग 300 दिनों की पैरोल और छुट्टी दी जा चुकी है। हरियाणा चुनाव से पहले ही राम रहीम को जेल से रिहा कर दिया गया था। राम रहीम को अपनी दो शिष्याओं के साथ यौन उत्पीडऩ का दोषी पाए जाने पर 20 साल जेल की सजा सुनाई गई। इसके अलावा कोर्ट ने पत्रकार की हत्या के मामले में दोषी पाते हुए राम रहीम समेत 4 लोगों को 16 साल कैद की सजा सुनाई।

https://www.youtube.com/watch?v=wKJvaW07G80&pp=ygUKbmF2cHJhZGVzaA%3D%3D

Related Articles

Back to top button