छत्तीसगढ़

Rajyotsava : राज्य अलंकरण सम्मान की घोषणा, लिस्ट में देखें 33 लोगों के नाम

रायपुर/नवप्रदेश। Rajyotsava : राज्य अलंकरण सम्मान की घोषणा कर दी गई है। इस कड़ी में सीताराम अग्रवाल को रविशंकर शुक्ल सम्मान से नवाजा गया है। यही नहीं, कवि रामेश्वर वैष्णव को सुंदरलाल सम्मान दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में राज्य स्थापना पर दिए जाने वाले राज्य अलंकरण श्रेणी में तीन नए पुरस्कार जोड़े गए हैं। यह पुरस्कार लोक कलाकार स्व. लक्ष्मण मस्तुरिया और स्व. खुमान साव तथा भगवान राम की माता कौशल्या को समर्पित होंगे।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ अपनी प्राचीन और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जीवंत संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ के लयबद्ध संगीत, लोकगीत और लोक नाट्य अद्भुत आनंद की अनुभूति कराते हैं। लोक संस्कृति के जिन साधकों ने इसे जीवंत बनाए रखने में अपना जीवन समर्पित किया है। उन्हें सम्मानित करना राज्य सरकार का परम कर्तव्य है। ऐसे में प्रदेश की लोकगीत और लोक संगीत की महान विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन और इस क्षेत्र में काम कर रहे नए कलाकारों को प्रेरित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा राज्य अलंकरण के रूप में अन्य पुरस्कारों के साथ तीन नए पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

कुल 33 सम्मान 41 संस्थाओं और व्यक्तियों को दिया गया है। इस आशय की घोषणा आज एक संवाददाता सम्मेलन में मंत्री अमरजीत भगत ने (Rajyotsava) की।

सूची-

सूची-

Related Articles

Back to top button