देशराजनीति

Rajya Sabha Election Bihar Observer : बिहार की जिम्मेदारी विजय शर्मा को, भाजपा ने बनाया केंद्रीय पर्यवेक्षक

राज्यसभा की रिक्त सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर देशभर में राजनीतिक गतिविधियां (Rajya Sabha Election Bihar Observer) तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए विभिन्न राज्यों में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को बिहार का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होना है। बिहार में पांच सीटों के लिए तय संख्या से अधिक उम्मीदवार मैदान में होने के कारण मुकाबला रोचक हो गया है। ऐसे में भाजपा नेतृत्व ने चुनावी प्रबंधन और रणनीति को सुदृढ़ बनाने के लिए विजय शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी है।

https://youtu.be/aKnGMgMFsOA

बिहार में दिलचस्प बना चुनावी मुकाबला

बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए छह उम्मीदवार मैदान (Rajya Sabha Election Bihar Observer) में हैं। एनडीए की ओर से नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर, नितिन नवीन, शिवेश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने एडी सिंह को मैदान में उतारकर पांचवीं सीट पर मुकाबला दिलचस्प बना दिया है।

केंद्रीय नेतृत्व ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए भाजपा आलाकमान ने बिहार में चुनावी रणनीति को संभालने के लिए विजय शर्मा के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को भी पर्यवेक्षक (Rajya Sabha Election Bihar Observer) नियुक्त किया है।

दोनों नेताओं की जिम्मेदारी विधायकों से समन्वय बनाए रखने और पार्टी की रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू करने की होगी। 16 मार्च को होने वाले मतदान के साथ ही बिहार की इन सीटों का परिणाम तय होगा, जिस पर पूरे देश की नजर बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button