Rajnath Singh Meeting : मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत अलर्ट, राजनाथ सिंह ने बुलाई अहम बैठक, सेना को दिए सख्त निर्देश

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने अपनी सुरक्षा तैयारियों को लेकर सतर्कता बढ़ा (Rajnath Singh Meeting) दी है। इसी कड़ी में रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने राजधानी में उच्च स्तरीय बैठक कर तीनों सेनाओं की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में थल, जल और वायु सेना के प्रमुखों के साथ रक्षा मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बदलते वैश्विक हालात पर फोकस (Rajnath Singh Meeting)
बैठक में मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने क्षेत्र में तेजी से बदल रही स्थिति और उसके भारत की सुरक्षा पर संभावित असर को लेकर प्रस्तुति दी। रक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर तुरंत रणनीतिक फैसले लिए जाएंगे।
सैन्य तैयारियों का लिया गया जायजा
इस हाई लेवल समीक्षा बैठक में भारत की सैन्य क्षमता और ऑपरेशनल रेडीनेस का भी आकलन किया गया।
सीमा सुरक्षा की स्थिति
समुद्री क्षेत्र में निगरानी
एयर डिफेंस सिस्टम की तैयारी
त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता, जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
सेनाओं को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
रक्षा मंत्री ने तीनों सेनाओं को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश (Rajnath Singh Meeting) दिए। उन्होंने कहा कि भारत अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम है और किसी भी चुनौती का जवाब देने में सक्षम है। जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
क्यों अहम है यह बैठक?
यह बैठक ऐसे समय पर हुई है जब मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष ने वैश्विक सुरक्षा समीकरण बदल दिए हैं। भारत, जो रणनीतिक और आर्थिक रूप से इस क्षेत्र से जुड़ा है, किसी भी अप्रत्याशित स्थिति के लिए पहले से तैयार रहना चाहता है।



