Rajesh Munat Question : विधानसभा में खारुन का पानी बना बड़ा मुद्दा, मूणत बोले – मंत्री से जनता तक, सब पी रहे गंदा पानी

Rajesh Munat Question

Rajesh Munat Question

छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रश्नकाल में बुधवार को राजधानी रायपुर की जीवनरेखा मानी जाने वाली खारुन नदी का मुद्दा जोरदार (Rajesh Munat Question) तरीके से उठा। भाजपा विधायक राजेश मूणत ने खारुन नदी में एसटीपी का गंदा पानी मिलने और उसी पानी की सप्लाई शहर में होने का गंभीर आरोप लगाते हुए सरकार से जवाब मांगा।

प्रश्नकाल के दौरान राजेश मूणत ने कहा कि खारुन नदी में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का दूषित पानी मिल रहा है और यही पानी मंत्री से लेकर आम नागरिकों तक सप्लाई किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार के पास इस गंदे पानी को रोकने की कोई ठोस योजना है, क्योंकि यह सीधे लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है।

इस पर जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि पूरे मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन (Rajesh Munat Question) किया गया है। समिति की रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और जो भी जरूरी कदम होंगे, उन्हें लागू किया जाएगा।

हालांकि, इस जवाब से असंतुष्ट राजेश मूणत ने कहा कि वह पिछले तीन महीनों से खुद विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और वास्तविकता बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि रायपुर की जनता दूषित पानी पीने को मजबूर है और केवल कागजों में समिति बना देने से समस्या का समाधान नहीं होगा।

विधानसभा में इस मुद्दे के उठने के बाद खारुन नदी के पानी की गुणवत्ता और जल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बहस (Rajesh Munat Question) तेज हो गई है। यह मामला सीधे राजधानी की लाखों आबादी से जुड़ा हुआ है, ऐसे में आने वाले दिनों में सरकार की ओर से ठोस कदम उठाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।