देश

Bus Accident In Raigarh  : भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी यात्री बस,8 की मौत 25 घायल

रायगढ़, नवप्रदेश। महाराष्ट्र में रायगढ़ के खोपोली इलाके में एक बस शनिवार को खाई में गिर गई। इस हादसे में 8 लोगों की मृत्यु हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हो गए। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। इस घटना की जानकारी रायगढ़ एसपी ने (Bus Accident In Raigarh  ) दी।

पुलिस ने कहा कि निजी बस पुणे से मुंबई जा रही थी, जब वह पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर शिंगरोबा मंदिर के पास खाई में गिर गई। पुलिस ने कहा कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे। घायलों को पास के अस्पताल में ले जाने की कोशिश की (Big Bus Accident) जा रही है।

Related Articles

Back to top button