Raipur T20 Match : रायपुर में आज विश्व कप की तैयारी का इम्तिहान, भारत–न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मुकाबला
Raipur T20 Match
रायपुर में आज फिर क्रिकेट का त्यौहार है भारत न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मैच आज खेला जाना है आगामी टी20 विश्व कप को देखते (Raipur T20 Match) हुए भारतीय टीम के लिए यह सीरीज प्लेइंग 11 के कॉम्बिनेशन को बनाने एवं बेंच स्ट्रेंथ को परखने का अंतिम अवसर होगा, टीम ने नागपुर का पहला टी20 जीतकर विजयी शंखनाद किया है और रायपुर में भी इसी प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी । टीम कुछ बिंदुओं पर अभी भी सुधार करना चाहेगी।
टॉप आर्डर में अभिषेक शर्मा पर अधिक निर्भरता
टी20 टीम से गिल को हटाने के बाद संजू सैमसन की सलामी बल्लेबाज के तौर पर वापसी हुई है हालांकि पहले मैच में वे असफल रहे पर सैमसन ने टी20 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सलामी बल्लेबाज के तौर (Raipur T20 Match) पर ही दिया है आगे के मैच में उनसे बड़े स्कोर की अपेक्षा होगी वही नम्बर 3 पर ईशान किशन को आजमाया गया जिन्हें सलामी बल्लेबाज के विकल्प के तौर पर टीम में रखा गया है तिलक वर्मा की अनुपस्थिति में टीम मैनेजमेंट उन्हें पर्याप्त गेम टाइम देकर सलामी बल्लेबाजी मे सैमसन के विकल्प के तौर पर भी देखता है कि यदि सैमसन अपनी फॉर्म में वापसी नही कर पाते तो तिलक वर्मा की वापसी के बाद ईशान किशन को सलामी बल्लेबाज के तौर भी उपयोग किया जा सकता है ।
मिडिल आर्डर काफ़ी अहम
मिडिल आर्डर में सूर्यकुमार का फॉर्म में आना भारत की विश्व कप की संभावनाओं की लिए आवश्यक होगा,नागपुर टी20 में वे अच्छे रंग में नजर आए पर अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नही कर पाएं,वही रिंकू सिंह की पारी एक अलग ही लेवल पर नजर आई और मिडिल एवं लोअर मिडल आर्डर में हार्दिक,रिंकू के साथ शिवम दुबे अगर अच्छे फॉर्म में रहे तो भारतीय बल्लेबाजी का यह क्रम किसी भी टीम के लिए बहुत ही खतरनाक होगा ।
गेंदबाज़ी भी मजबूत पहलू
टीम का गेंदबाजी क्रम काफी सशक्त नजर आता है जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप के रूप में 2 नई गेंद के गेंदबाज है जो अधिकतर दफा पॉवरप्ले में टीम के लिए विकेट निकालने में कामयाब होते है हालांकि कुछ मैच से बुमराह को उनके नाम के अनुसार अपेक्षित सफलता नही प्राप्त (Raipur T20 Match) हुई है पर वे किसी भी मैच में फॉर्म में लौटते नजर आ सकते है वही वरुण चक्रवर्ती एवं अक्षर पटेल स्पिन विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी है वरुण चक्रवर्ती भारत के लिए इस विश्व कप में तुरुप का इक्का साबित हो सकते है भारत की इस टूर्नामेंट में सफलता असफलता बहुत कुछ वरुण की रहस्यमयी स्पिन पर निर्भर करेगी।
क्षेत्ररक्षण चिंता का विषय
भारतीय टीम की ग्राउंड फील्डिंग ठीक है पर लगातार आसान कैच को पकड़ पाने में असमर्थता टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का सबब है और इस क्षेत्र में फील्डिंग कोच टी दिलीप और खिलाड़ियों को मिलकर अधिक मेहनत करते हुए सुधार की आवश्यकता होगी क्योंकि विरोधी टीम के एक भी प्रमुख बल्लेबाज का कैच टपकाना विश्व कप जैसे अहम मुक़ाबले में टीम को बहुत भारी पड़ सकता है ।
रायपुर में चौथा अंतराष्ट्रीय एवं दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच
रायपुर में यह चौथा अंतराष्ट्रीय मैच का आयोजन होगा इससे पहले यहां दो एकदिवसीय मैच एवं एक टी20 मैच का आयोजन हो चुका है । लगभग 3 वर्ष पहले भारत एवं न्यूजीलैंड के बीच खेला गया एकदिवसीय मैच यहां का पहला अंतराष्ट्रीय आयोजन था उस मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 108 रनों पर समेटकर आसानी से मैच अपने नाम कर लिया था।
इस बार यही दोनो टीम टी20 में भिड़ने (Raipur T20 Match) वाली है । यहां अभी तक जो एकमात्र टी20 मैच खेला गया है वो 2023 एकदिवसीय विश्व कप के बाद भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का मैच था जिसे भारतीय टीम ने 20 रनों से जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाई थी उस मैच में अक्षर पटेल प्लेयर ऑफ द मैच थे।
नितेश छाबड़ा
