छत्तीसगढ़

Raipur Suitcase Murder : सूटकेस में बंद मौत – वकील दंपती ने रची थी खूनी साजिश…रायपुर से दिल्ली तक की थ्रिलर जैसी वारदात…!

रायपुर, 24 जून| Raipur Suitcase Murder : राजधानी रायपुर में एक स्टील ट्रंक में बंद सूटकेस से मिले सड़े-गले शव ने जब सनसनी फैलाई, तब किसी ने नहीं सोचा था कि इसके पीछे एक पढ़ा-लिखा दंपती होगा। रिटायर्ड एएसआई का बेटा अंकित उपाध्याय, पेशे से वकील, और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। यह हत्या इतनी योजनाबद्ध और क्रूर थी कि इसे सुनकर भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

हत्या का प्रोफेशनल ‘प्लान’

शव की पहचान: मृतक किशोर पैंकरा, जिसकी गला रेतकर हत्या की गई थी

मोर्चा कैसे: हत्या के बाद शव को लाल सूटकेस में भरकर सीमेंट से सील किया गया, फिर उसे स्टील ट्रंक में छिपाकर इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के सुनसान हिस्से में फेंक दिया (Raipur Suitcase Murder)गया

कैसे फंसे आरोपी: शव ले जाते वक्त दोनों आरोपी CCTV कैमरे में कैद हुए, जो पुलिस के लिए निर्णायक सुराग बना

फरारी और गिरफ्तारी: हत्या के तुरंत बाद आरोपी दिल्ली भाग गए, लेकिन तकनीकी निगरानी ने उन्हें जल्द ही पुलिस के शिकंजे में ला दिया

https://navpradesh.com/vishnudev-sai-kashi-visit/

अपराध का नया चेहरा: ‘पढ़े-लिखे हत्यारे’

इस केस ने समाज के उस चेहरे को उजागर किया है, जहां अब हत्या जैसे अपराध सिर्फ गैंग या बाहुबलियों तक सीमित नहीं (Raipur Suitcase Murder)रहे। कानून के जानकार और शिक्षित लोग भी अब दुश्मनी, निजी स्वार्थ या मानसिक विकृति के चलते ऐसी ‘डार्क-क्राइम’ प्लानिंग को अंजाम दे रहे हैं।

https://www.youtube.com/shorts/FqfZYuIipZE

Related Articles

Back to top button