Raipur Spa Firing Case : रायपुर में स्पा सेंटर के बाहर हवाई फायरिंग, सिविल लाइन पुलिस ने दो आरोपियों को 2 घंटे में दबोचा, लाइसेंसी पिस्टल जब्त

Raipur Spa Firing Case

राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कटोरा तालाब इलाके में एक स्पा सेंटर के बाहर हवाई फायरिंग की घटना से इलाके में देर रात सनसनी (Raipur Spa Firing Case) फैल गई। शराब के नशे में धुत होकर स्पा कराने पहुंचे दो युवकों ने विवाद के दौरान लाइसेंसी पिस्टल से हवा में गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को महज दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 25 फरवरी की रात करीब 10 बजे की है। कटोरा तालाब स्थित एक महिला संचालित ब्यूटी पार्लर एवं स्पा सेंटर में दो युवक पहुंचे, लेकिन उस समय सेंटर बंद हो चुका था और स्टाफ (Raipur Spa Firing Case) भी जा चुका था। संचालिका द्वारा सेंटर बंद होने की जानकारी देने पर दोनों युवक स्पा कराने की जिद करने लगे। मना करने पर वे नशे की हालत में बहसबाजी करने लगे और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

इसी दौरान एक आरोपी ने अपने पास रखी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर हवाई फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज से आसपास के क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। फायरिंग के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और आरोपियों की पहचान कर विशेष टीम गठित की। पुलिस की तत्परता से दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार पांडेय (46), निवासी शेखपुर, प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), जो निजी पीएसओ के रूप में कार्यरत है, और अंगद सिंह (33), निवासी आदर्श नगर, मोवा, रायपुर, जो पेशे से ड्राइवर है, के रूप (Raipur Spa Firing Case) में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लाइसेंसी पिस्टल और एक एयर गन भी जब्त की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और मजबूत करने के संकेत दिए हैं।

You may have missed