छत्तीसगढ़

Raipur Police Helpline Number : रायपुर की सड़कों पर अब ‘स्मार्ट’ पहरा, एक वॉट्सऐप पर खुलेगा जाम, पुलिस ने जारी किया सीक्रेट नंबर

राजधानी रायपुर की सड़कों पर अब जाम में फंसना बीते दिनों की बात होने (Raipur Police Helpline Number) वाली है। शहरवासियों को यातायात की किल्लत से स्थाई निजात दिलाने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने एक विशेष हेल्पलाइन नंबर 9479210632 जारी किया है।

इस नंबर की खासियत यह है कि नागरिक इस पर न केवल कॉल कर सकते हैं, बल्कि जाम वाली जगह की फोटो या लोकेशन वॉट्सऐप भी कर सकते हैं। जैसे ही कंट्रोल रूम को सूचना मिलेगी, आईटीएमएस के जरिए तुरंत नजदीकी पेट्रोलिंग टीम को अलर्ट भेजा जाएगा, जो मिनटों में मौके पर पहुंचकर रास्ता साफ कराएगी। प्रशासन की इस सक्रियता का उद्देश्य पीक आवर्स के दौरान सड़कों पर बढ़ते दबाव को तत्काल कम करना है।

गूगल मैप की ‘लाल लकीर’ पर पुलिस की सीधी कार्रवाई (Raipur Police Helpline Number)

यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस अब केवल सूचनाओं पर निर्भर नहीं रहेगी, बल्कि खुद तकनीक का सहारा लेकर सड़कों की मॉनिटरिंग करेगी। विभाग ने अब गूगल मैप के ट्रैफिक सिग्नल्स को आधार बनाकर काम करना शुरू कर दिया है।

यदि मैप पर किसी मार्ग पर ‘लाल’ या ‘मेहरून’ रंग की लाइन दिखती है, जिसका मतलब बहुत धीमा या पूरी तरह बाधित ट्रैफिक होता है, तो वहां बिना किसी शिकायत का इंतजार किए पुलिस टीम भेजी (Raipur Police Helpline Number) जाएगी। इस रियल-टाइम निगरानी से वीआईपी रोड, जेल रोड और टाटीबंध जैसे व्यस्त इलाकों में वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने में बड़ी मदद मिलेगी।

नागरिकों की सहभागिता से सुधरेगी शहर की सूरत

पुलिस विभाग ने रायपुर के नागरिकों से इस नई व्यवस्था में सक्रिय भागीदार बनने की अपील की है। अधिकारियों का मानना है कि यदि लोग घर से निकलते समय गूगल मैप पर ट्रैफिक का हाल देख लें और ‘ग्रीन’ रूट का चुनाव करें, तो सड़कों पर बोझ स्वतः ही कम हो जाएगा।

इसके साथ ही, किसी भी अप्रत्याशित जाम की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन का उपयोग करने की सलाह दी गई है। तकनीक और त्वरित रिस्पांस टीम का यह तालमेल रायपुर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने की दिशा में एक बड़ा और प्रभावी कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button