छत्तीसगढ़प्रशासनिक

Raipur Police Action : ‘Operation Kalchakra’ में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 100 से ज्यादा वारंट तामिल

Raipur में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने ‘ऑपरेशन कालचक्र’ के तहत बड़ा अभियान (Raipur Police Action) चलाया। यह कार्रवाई असामाजिक तत्वों और फरार अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से की गई, जिसमें नॉर्थ जोन पुलिस की टीमों ने एक साथ कई इलाकों में दबिश दी।

तड़के छापेमारी, कई बदमाशों की धरपकड़ (Raipur Police Action)

पुलिस उपायुक्त Mayank Gurjar के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में संवेदनशील क्षेत्रों में सुबह-सुबह रेड की गई। इस दौरान गुंडा-बदमाश, निगरानी सूची के अपराधी, चाकूबाज और संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर थानों में पेश किया गया। कुल 60 लोगों को थाने बुलाकर सख्त चेतावनी दी गई।

वारंटियों पर बड़ा एक्शन

अभियान के दौरान लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई (Raipur Police Action) की गई। पुलिस ने 14 स्थायी वारंट, 41 गिरफ्तारी वारंट और 37 जमानती वारंट तामिल कर आरोपियों को अदालत में पेश किया। इसके अलावा 14 ऐसे मामलों का भी निपटारा किया गया, जिनमें आरोपी फरार थे।

Arms Act और Excise Act में भी केस

कार्रवाई के दौरान 3 आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। वहीं एक आरोपी के पास से अवैध शराब जब्त कर आबकारी एक्ट में कार्रवाई की गई। इसके साथ ही 20 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज किया गया।

अपराधियों को सख्त चेतावनी

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी (Raipur Police Action) रहेगा। पकड़े गए असामाजिक तत्वों को दोबारा अपराध में शामिल न होने की सख्त हिदायत दी गई है। पुलिस का कहना है कि ‘ऑपरेशन कालचक्र’ का मकसद सिर्फ कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराधियों में डर पैदा कर शहर में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Back to top button