Raipur Nagar Nigam : बहुप्रतिक्षित बजट 15 मार्च को, तथ्यात्मक चर्चा की मांग |

Raipur Nagar Nigam : बहुप्रतिक्षित बजट 15 मार्च को, तथ्यात्मक चर्चा की मांग

Raipur Nagar Nigam: Much awaited budget on March 15, demand for factual discussion

Raipur Nagar Nigam

रायपुर/नवप्रदेश। Raipur Nagar Nigam : नगर निगम रायपुर का बहुप्रतीक्षित बजट 15 मार्च को जनता के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि महापौर एजाज ढेबर वर्ष 2022- 23 का बजट प्रस्तुत कर अभिभाषण पढ़ेंगे। कोविड काल के 2 वर्ष में एमआईसी द्वारा पारित बजट को शासन से स्वीकृति लेकर अंगीकृत कर वर्षभर कार्य किए गए।

कोरोना महामारी के चलते सदस्य नहीं दे सके सुझाव

प्रमोद दुबे ने सदस्यों से आग्रह किया है कि वे प्रश्नकाल (Raipur Nagar Nigam) के उपरांत पारित बजट पर चर्चा में भाग लें तथा रायपुर शहर के विकास के लिए अपना महत्वपूर्ण सुझाव देवे। प्रमोद दुबे ने कहा कि सदस्यों के समक्ष प्रथम बार इस बजट में चर्चा होगी, क्योंकि 2 वर्षों तक लगातार कोरोना महामारी के कारण सदस्यों ने प्रत्यक्ष सुझाव नहीं दे पाए थे। अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने सभी पार्षदों से अपील की है कि अपने शहर के साथ-साथ अपने वादों के लिए सकारात्मक सुझाव जरूर देवे।

सार्थक तरीके से चर्चा में भाग लें

सभी सदस्यों से प्रमोद दुबे ने यह भी कहा है कि तथ्यात्मक पहलुओं पर चर्चा करेंगे तो बेहतर होगा, साथ ही सदन का समय भी अन्य पार्षदों के चर्चा के लिए भी दिया जा सकता है। एक ही विषय पर बार-बार चर्चा करने से बचना आवश्यक है ताकि सभी सदस्यों को मौका मिल पाए।

प्रमोद दुबे (Raipur Nagar Nigam) ने बताया कि रायपुर शहर महानगर का आकार ले रहा है। चहुमुखी विकास के लिए सदस्यों से चर्चा की अपेक्षा होगी, खासकर बाजारों के विकेंद्रीकरण एवं व्यवस्थित तथा समन्वित विकास पर केंद्रित कर अपनी बेहतर तैयारी करें।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *