Raipur Nagar Nigam : 221 दुकानदारों पर लगा 30 हजार से अधिक जुर्माना

Raipur Nagar Nigam
रायपुर/नवप्रदेश। Raipur Nagar Nigam : नगर निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को गंदगी फैलाने वाले 200 से अधिक दुकानदारों से भारी भरकम जुर्माना वसूला। इस दौरान सभी 10 जोन के कमिश्नर उनके साथ रहे।
जोन आयुक्तों के नेतृत्व में स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम की मौजूदगी में सभी 10 जोनों के बाजारों में स्वच्छता को लेकर सघन जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान (Raipur Nagar Nigam) पता चला कि दुकानों के अंदर व आसपास काफी गंदगी है। वहां बासी चीजें फेंकी जा रही हैं, साथ ही वहां खरीदारों को भी सामान बेचा जा रहा है। ऐसे में टीम ने कचरा फैलाने वालों पर भारी जुर्माना लगाया। दुकान के अंदर व आसपास गंदगी रखने वालों से करीब 221 दुकानदारों से 38 हजार 300 रुपये जुर्माना वसूला गया।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी (Raipur Nagar Nigam) विजय पांडेय ने बताया कि नगर निगम आयुक्त प्रभात मलिक के आदेशानुसार अभियान के तहत कार्यवाही जारी रहेगी। उन्होंने कोविड महामारी और डेंगू के प्रसार को देखते हुए साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की।
नीचे छोटे व्यवसायियों द्वारा व्यवसाय किया जा रहा है, लेकिन साफ सफाई पर ध्यान नहीं है। इसमें से कुछ व्यवसायियों द्वारा कचरा फैलाने, प्लास्टिक व पानी पाउच बिखेर रहे हैं। जिनके खिलाफ जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि यहां कुल 221 व्यवसायियों से 38 हजार से अधिक रूपये वसूला गया है। इसके साथ ही निगम के अधिकारियों ने दुकानदारों को समझाईस दी की वह आगे से कचरा न फैलाएं।
जोनवार राशि वसूली
- जोन 1 से 27 लोगों पर 2100 रूपये
- जोन 2 से 47 लोगों पर 8950 रूपये
- जोन 3 से 39 लोगों पर 14900 रूपये
- जोन 4 से 10 लोगों पर 2100 रूपये
- जोन 5 से 8 लोगों पर 900 रूपये
- जोन 6 से 13 लोगों पर 1300 रूपये
- जोन 7 से 6 लोगों 450 रूपये
- जोन 8 से 9 लोगों पर 600 रूपये
- जोन 9 से 54 लोगों पर 5600 रूपये
- जोन 10 से 8 लोगों पर 800 रूपय