छत्तीसगढ़राजनीति

Raipur Nagar Nigam Budget : खुशहाली और समृद्धि का ब्रीफकेस लेकर पहुंचे महापौर ढेबर

रायपुर/नवप्रदेश। Raipur Nagar Nigam Budget : महापौर ऐजाज ढेबर खुशहाली और समृद्धि वाला गोबर का ब्रीफकेस लेकर रायपुर नगर निगम का वर्ष 2022-23 का बजट पेश करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने मां के पैरों को चूम कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद हाथ में गोबर से बना ब्रीफकेस लेकर रायपुर नगर निगम पहुंचे। राज्य गीत गाकर सभी पार्षदों की मौजूदगी में नगर निगम की सामान्य सभा शुरू की जा चुकी है। जिसमें बजट पेश किया जाना है।

महापौर अजाज ढेबर ने कहा कि मां की आशीर्वाद के साथ शहर के विकास का प्रयास करूंगा

महापौर अजाज ढेबर ने कहा कि मां की आशीर्वाद के साथ शहर के विकास का प्रयास करूंगा

यूजर चार्ज की वजह से दुकानदारों को परेशानी : मीनल चौबे

रायपुर नगर निगम (Raipur Nagar Nigam Budget) के भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने यूजर चार्ज, गोल बाजार के दुकानों में लगाए जाने वाले शुल्क जैसे मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन नगर निगम के सभा हॉल में शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी की पार्षद और नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा है कि यूजर चार्ज की वजह से रायपुर शहर के तमाम दुकानदारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसे कम किया जाना चाहिए।

भाजपा पार्षदों ने किया जोरदार विरोध

भाजपा पार्षदों ने किया जोरदार विरोध

महापौर के हाथ में भी गोबर का ब्रीफकेस

रायपुर के गौठन (Raipur Nagar Nigam Budget) में गोबर से तैयार किया हुआ ब्रीफकेस लेकर महापौर एजाज ढेबर नगर निगम आए। इसी तरह से बजट सत्र में विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी गोबर से बना ब्रीफकेस लेकर पहुंचे थे। छत्तीसगढ़ में ये मान्यता है कि गोबर मां लक्ष्मी का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ के तीज त्यौहारों में घरों को गोबर से लीपने की परंपरा रही है। इसी से प्रेरणा लेते हुए स्व सहायता समूद की दीदियों द्वारा गोमय ब्रीफकेस का निर्माण किया गया है ताकि इस ब्रीफकेस से छत्तीसगढ़ के हर घर में बजट रूपी लक्ष्मी का प्रवेश हो और छत्तीसगढ़ का हर नागरिक आर्थिक रूप से सशक्त हो सके।

Related Articles

Back to top button