रायपुर में दस साल बाद लौट रहे बड़े क्रिकेट मुकाबले को लेकर शहर का माहौल पूरी तरह बदल गया है। होटल, एयरपोर्ट और स्टेडियम के आसपास सुबह से ही हलचल (Raipur IPL) बढ़ी हुई है। क्रिकेट प्रेमियों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर हो रही है, वहीं सेलिब्रिटी मूवमेंट को लेकर भी उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। राजधानी अब पूरी तरह क्रिकेट के रंग में रंगती दिखाई दे रही है।
शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए प्रशासन और पुलिस ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। मैच वाले दिन भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक हर व्यवस्था पर खास नजर रखी जा रही है। शहर में कई जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती शुरू हो चुकी है।
रोहित और विराट को देखने उमड़ेगा हुजूम Raipur IPL
10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई की टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। स्टेडियम में रोहित शर्मा और विराट कोहली के समर्थकों की बड़ी मौजूदगी देखने को मिल सकती है। दोनों खिलाड़ियों को देखने के लिए आसपास के जिलों से भी लोग रायपुर पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं।
सेलिब्रिटीज और बड़े मेहमानों के आने की चर्चा
मैच के दौरान कई चर्चित चेहरे भी स्टेडियम में नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और रितिका सजदेह के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा मुंबई की टीम का समर्थन करने के लिए अंबानी परिवार के भी रायपुर पहुंचने की चर्चा तेज है। इसी वजह से सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत किया गया है।
सुरक्षा में तैनात रहेंगे हजारों जवान (Raipur IPL)
पुलिस प्रशासन ने मुकाबले को लेकर सख्त सुरक्षा व्यवस्था तैयार की है। 8 आईपीएस अधिकारियों समेत करीब 1500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में की जाएगी। इसके साथ ट्रैफिक नियंत्रण के लिए अलग से जवान तैनात किए गए हैं।
स्टेडियम पहुंचने के लिए बनाए गए अलग रास्ते
दर्शकों की सुविधा के लिए स्टेडियम तक पहुंचने के कई रास्ते तय किए गए हैं। अलग अलग जिलों से आने वाले लोगों के लिए अलग मार्ग और पार्किंग व्यवस्था बनाई (Raipur IPL) गई है। स्टेडियम में प्रवेश के लिए 12 गेट तैयार किए गए हैं। वहीं विशेष पास धारकों के लिए अलग मार्ग आरक्षित रखा गया है ताकि भीड़ और अव्यवस्था से बचा जा सके।
राजधानी में बढ़ी रौनक
आईपीएल मुकाबलों की वजह से रायपुर में होटल, रेस्टोरेंट और ट्रांसपोर्ट कारोबार में भी रौनक बढ़ गई है। शहर में बाहर से आने वाले क्रिकेट प्रशंसकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब सभी की नजर मुकाबले के दिन स्टेडियम के माहौल और मैदान पर होने वाली बड़ी टक्कर पर टिकी हुई है।
