Raipur Gas Cylinder Black Marketing : LPG की किल्लत के बीच रायपुर में कालाबाजारी का भंडाफोड़, 16 सिलेंडर के साथ आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गैस सिलेंडर की कमी के बीच कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने (Raipur Gas Cylinder Black Marketing) आया है। खमतराई थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 घरेलू LPG सिलेंडर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
नॉर्थ जोन पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बंजारी मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पकड़े गए आरोपी की पहचान संजय यादव (30) के रूप में हुई है, जो रावाभाठा ट्रांसपोर्ट नगर का निवासी बताया जा रहा है।
कैसे हुआ खुलासा
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर अवैध रूप से जमा (Raipur Gas Cylinder Black Marketing) कर रखे हुए है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध को पकड़कर तलाशी ली, जिसमें सिलेंडरों का जखीरा बरामद हुआ।
16 सिलेंडर जब्त, लाखों की आशंका
पुलिस ने आरोपी के पास से 16 इंडियन घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं, जिनकी कीमत करीब 64 हजार रुपये बताई जा रही है। हालांकि शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि इनका इस्तेमाल कालाबाजारी में किया जाना था, जिससे बड़ी कमाई की जा सकती थी।
दस्तावेज नहीं दिखा पाया आरोपी
पूछताछ के दौरान आरोपी सिलेंडरों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया।
इन धाराओं में केस दर्ज
आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 106 के तहत मामला दर्ज किया (Raipur Gas Cylinder Black Marketing) गया है। साथ ही मामले की जानकारी खाद्य विभाग को भी भेजी जा रही है, ताकि आगे की जांच और कार्रवाई की जा सके।
प्रशासन सख्त, कालाबाजारी पर नजर
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि LPG की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



